{"_id":"67a3b11af3df2fd743067184","slug":"the-thief-came-in-a-bolero-broke-the-locks-at-five-places-could-not-steal-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-141878-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बोलेरो में आया चोर, पांच जगह तोड़े ताले, नहीं कर सका चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बोलेरो में आया चोर, पांच जगह तोड़े ताले, नहीं कर सका चोरी
Thu, 06 Feb 2025 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 06 Feb 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
सरसावा। नगर में अंबाला रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के समीप मंगलवार रात बोलेरो गाड़ी सवार चोर ने टेलीफोन एक्सचेंज सहित पांच जगहों पर ताले तोड़े, लेकिन चोरी में नाकाम रहा। जाग होने पर चोर गाड़ी लेकर भाग गया। बैंक के सीसीटीवी कैमरे में चोर की हरकत कैद हो गई।
मामला मंगलवार रात दो बजे का है। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि पीएनबी सलेमपुर शाखा के पास वाली गली में सड़क से एक बोलेरो गाड़ी आई। इसमें से एक व्यक्ति हाथ में लंबी रॉड लिए बाहर आया, जिसने लीलू पेंटर और बिलाल की दुकानों के ताले तोड़े, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। इसके बाद उसने टेलीफोन एक्सचेंज का ताला तोड़ा। वहां भी चोर खाली हाथ रहा। इसी बीच चोर ने टेलीफोन एक्सचेंज के पास में रहने वाले एक परिवार के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा।
वहां पर अंदर के दरवाजे बंद थे। चोर यहां पर भी नहीं रुका। चोर ने बाहर आकर जैसे ही प्रवीण फौजी के मकान का ताला तोड़ने का प्रयास किया तो लघु शंका के लिए उठे पड़ाेसी ने उसे देखकर शोर मचा दिया। इसके बाद चोर गाड़ी में बैठकर भाग गया। कॉलोनीवासी शशिरमन कौशिक ने बताया कि किसी घर में चोरी नहीं हुई है। पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की जानकारी निकाली जा रही है।