{"_id":"6165be168ebc3e25e11e086c","slug":"the-team-of-electricity-corporation-was-attacked-with-a-sharp-weapon-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कनेक्शन काटने को लेकर बवाल: विद्युत निगम की टीम पर धारदार हथियार से हमला, लाठी-डंडों से भी पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कनेक्शन काटने को लेकर बवाल: विद्युत निगम की टीम पर धारदार हथियार से हमला, लाठी-डंडों से भी पीटा
Wed, 13 Oct 2021 12:13 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 13 Oct 2021 12:13 AM IST
सार
सहारनपुर के मांझीपुर गांव में बिजली कनेक्शन काटने को लेकर बवाल हो गया। इस दौरान विद्युत निगम की टीम पर भीड़ ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। कर्मचारियों को लाठी-डंडों से भी पीटा गया।
विज्ञापन
हमले में घायल हुए कर्मचारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सहारनपुर में बेहट थाना क्षेत्र के मांझीपुर गांव में राजस्व वसूली व बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदन के लिए पहुंची विद्युत निगम की टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया। टीम में शामिल कर्मचारियों को लाठी-डंडों से पीटा गया। आरोप है कि कुछ लोग धारदार हथियार भी लिए हुए थे। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने कर्मचारियों को भीड़ से छुड़ाया।
विज्ञापन
विद्युत वितरण खंड के संसारपुर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ आशू कुमार, लाइनमैन जगन सिंह, मोनू, कर्णवीर, अमजद व कंप्यूटर ऑपरेटर शक्ति सिंह आदि की टीम मंगलवार को केंद्र से जुड़े गांव मांझीपुर में राजस्व वसूली व विद्युत बिलों के बकायेदारों के कनेक्शन विच्छेदन करने के लिए पहुंची थी। यहां टीम ने जैसे ही बकायेदारों के कनेक्शन काटने शुरू किए तो ग्रामीणों की भीड़ ने टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि भीड़ में शामिल लोगों ने लाठी-डंडों से कर्मचारियों की पिटाई की। इतना ही नहीं कुछ लोग धारदार हथियार भी लिए हुए थे। इसी दौरान कुछ कर्मचारी किसी तरह भीड़ से छूटकर भागे और पुलिस सहायता के लिए 112 पर कॉल की, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कर्मचारियों को भीड़ से छुड़ाया।
विज्ञापन
इसके बाद घायल कर्मचारियों को पुलिस कोतवाली लेकर आई। यहां से उन्हें मेडिकल उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया। एसएसओ व लाइनमैनों की ओर से नौ को नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: उजड़ गया परिवार: अनाथ हुई आठ माह की बिटिया, जिंदगी की जंग हार गई मां, पिता ने उठाया था खौफनाक कदम
10 हजार रुपये व मोबाइल लूटने का आरोप
लाइनमैन कर्णवीर ने बताया कि भीड़ उन्हें जान से मारने पर उतारू थी। कई लोग धारदार हथियार लेकर आ गए थे। आरोप है कि मारपीट के दौरान उससे 10 हजार रुपये व मोबाइल भी लूट लिया गया। उनकी बाइकें भी भीड़ ने छीन ली थी, जिन्हें पुलिस ने वापस कराया। कर्मचारियों का यह भी आरोप है कि हमला कराने में गांव के एक जनप्रतिनिधि का हाथ है।
यह भी पढ़ें: मिशन 2022: किसानों के लिए फंड का वादा कर गए अखिलेश, कोरोना, महंगाई पर भी खूब बरसे, की कई घोषणाएं
हमले में घायल कर्मचारियों का मेडिकल कराया गया है। कुछ हमलावरों की पहचान हो गई है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। - एसके निर्भय, अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बेहट