फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The team investigated the reasons for the explosion in the firecracker factory

टीम ने की पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के कारणों की जांच

Tue, 10 May 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The team investigated the reasons for the explosion in the firecracker factory
घटनास्थल का निरीक्षण करती जांच टीम - फोटो : SAHARANPUR
सरसावा (सहारनपुर)। क्षेत्र में चार दिन पहले हुए पटाखा फैक्टरी में हुए विस्फोट के मामले में जिलाधिकारी के द्वारा गठित चार सदस्यीय जांच टीम ने घटनास्थल के साथ ही आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों से बातचीत कर हादसे का कारण जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मंगलवार को चार सदस्य जांच टीम सरसावा पहुंची। जहां एसडीएम नकुड़ अजय कुमार अम्बष्ट ने बताया कि डीएम द्वारा उन सहित मुख्य अग्निशमन अधिकारी तेजवीर सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी नकुड़ अरविंद सिंह पुंडीर तथा बम डिस्पोजल टीम को हादसे की गहनता से जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घटनास्थल पहुंचकर हादसे के कारणों को जानने का प्रयास किया साथ ही विस्फोट वाले दिन नजदीक के खेत में काम कर रहे एक किसान तथा मौके पर सबसे पहले पहुंचने वाले दो लोगों के बयान भी दर्ज किए। एसडीएम ने बताया कि अभी जांच चल रही है। घटनास्थल से लिए गए नमूने प्रयोगशाला को भेजे गए थे, जिनकी जांच रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है।
विज्ञापन

जांच के बिंदु
विस्फोटक सामग्री की कितनी मात्रा थी
कौन-कौन सी विस्फोटक सामग्री थी
क्या विस्फोटक सामग्री के आपस में रगड़ खाने के कारण हादसा हुआ
फैक्टरी में बिजली नहीं थी। जनरेटर का प्रयोग किया जाता था। क्या जनरेटर की चिंगारी के कारण हादसा हुआ
क्या किसी के धूम्रपान करने के कारण हादसा हुआ
क्या विस्फोटक तत्वों को मिलाने के दौरान हुई रासायनिक क्रिया के कारण हादसा हुआ
क्या मिक्सिंग के दौरान कुटाई के कारण हादसा हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed