{"_id":"628e7508aa89767be12626fe","slug":"the-talent-of-the-students-is-improving-from-the-summer-camp-saharanpur-news-mrt590064317","type":"story","status":"publish","title_hn":"समर कैंप से निखर रहा विद्यार्थियों का हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समर कैंप से निखर रहा विद्यार्थियों का हुनर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-माध्यमिक विद्यालयों में पहली बार आयोजित किया जा रहा समर कैंप
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। माध्यमिक विद्यालयों में पहली बार आयोजित हो रहे समर कैंप के जरिए विद्यार्थी अपनी प्रतिभा को निखार रहे हैं। विद्यार्थियों की रुचि के अनुरूप आयोजित कैंप में विद्यार्थी बढ़ चढ़कर प्रतिभाग कर रहे हैं। इसके अलावा विद्यालयों के द्वारा विद्यार्थियों के लिए योग और कंप्यूटर की विशेष कक्षाएं भी संचालित की जा रही हैं।
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज देवला में प्रधानाचार्य और शिक्षिकाओं के निर्देशन में सिलाई, कढ़ाई, सुलेख, कैलीग्राफी, नृत्य, गायन एवं चित्रकला आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यहां 340 छात्राएं नियमित रूप से कैंप में प्रतिभाग कर रही हैं। प्रधानाचार्य गरिमा रानी ने बताया कि छात्राओं को उनकी रूचि के साथ ही ऐसी शिक्षा भी दी जा रही है, जो भविष्य में उनको आत्मनिर्भर बना सके। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज पुल जोगियान छात्राओं की रूचि के अनुरूप गतिविधियां कराई जा रही हैं। प्रधानाचार्य शोभा चौधरी ने बताया कि कैंप को लेकर छात्राएं उत्साहित हैं, जो लगन के साथ प्रतिभाग कर रही हैं। पर्सनैलिटी डेवलेपमेंट पर भी हम काम कर रहे हैं, जिससे छात्राओं के मन से झिझक निकल सके। जेवी जैन इंटर कॉलेज में योग, नृत्य, चित्रकला, संगीत, नाटक, लेखन सुधार, कंप्यूटर, विज्ञान मॉडल, वेस्ट मैटीरियल से उपयोगी वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रधानाचार्य दीपक कुमार गुप्ता ने बताया कि समर कैंप के जरिए विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का प्रयास है। कईं विद्यार्थी ऐसे हैं जो बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और भविष्य में और अच्छा कार्य कर सकते हैं। समर कैम्प प्रभारी प्रवक्ता उर्मि गौतम ने बताया कि प्रार्थना स्थल पर ही समस्त छात्र छात्राओं को प्रशिक्षक प्रमोद चंद मित्तल द्वारा मास पीटी और योग का अभ्यास कराया जा रहा है।
------
समर कैंप में मचाया धमाल
सहारनपुर। बसंत विहार स्थित ऑरेंज डेल स्कूल में समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है, जिसका शुभारंभ बुधवार को किया गया। समर कैंप में बच्चों के लिए डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट और कैलीग्राफी का आयोजन किया गया। विरासत एकेडमी की ओर से डांस का कैंप लगाया गया है, जिसमें प्रिया और मृदु के द्वारा डांस की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। यहां शिविर 20 जून तक चलेगा।