फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The sweetness of profit from fig gardening

अंजीर की बागवानी से मिली मुनाफे की मिठास

Thu, 24 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
The sweetness of profit from fig gardening
अंजीर के बाग में बागवान - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। परंपरागत खेती में लागत अधिक और मुनाफा कम होने के कारण जनपद के किसान नित नए प्रयोग कर रहे हैं। ऐसा ही एक प्रयोग गांव खुशहालीपुर निवासी सुधीर सैनी ने किया है। उन्होंने अंजीर की बागवानी शुरू की है। इससे अब उत्पादन भी शुरू हो गया है। वे न सिर्फ अंजीर बेच रहे हैं बल्कि प्रोसेस करके शर्बत, जैम और चटनी आदि भी बना रहे हैं।
विज्ञापन

गांव खुशहालीपुर के किसान सुधीर सैनी अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत हो सकते हैं। उन्होंने परंपरागत बागवानी के स्थान पर अंजीर की बागवानी शुरू की है। उन्होंने तीन वर्ष पहले देहरादून से लाकर एक एकड़ में अंजीर का सघन बाग लगाया था। उसमें करीब 1800 पौधे रोप रखे हैं। इन पर प्रति पौधा करीब पांच किलो फल प्राप्त हो रहे हैं। उनका दावा है कि दस वर्ष में अंजीर का प्रति पेड़ उत्पादन 100 किलो तक पहुंच जाएगा। पौष्टिकता से भरपूर होने के कारण अंजीर की बाजार में मांग है और दाम भी अच्छा मिलने से काफी मुनाफा है। फिलहाल वे अंजीर को प्रोसेस कर शर्बत एवं चटनी आदि बना रहे हैं। अंजीर के ताजे फलों को वे 200 रुपये प्रति किलो तक बेच रहे हैं। -------------
विज्ञापन

प्रोसेस कर कमा रहे अधिक मुनाफा
सुधीर सैनी ने बताया कि वे अधिकांश अंजीर की प्रोसेसिंग करके शर्बत, जैम एवं चटनी बनाते हैं। ताजे फल क्षेत्रीय लोग बाग से ही आकर खरीद लेते हैं। प्रोसेस कर अंजीर के उत्पाद बनाकर बेचने से उन्हें बढ़िया आय प्राप्त हो जाती है। इन उत्पादों को देहरादून, सहारनपुर, हरिद्वार सहित कई शहरों में सप्लाई किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल और सिंघाडे़ की खेती
गांव नंदी फिरोजपुर के प्रगतिशील किसान सेठपाल सिंह जहां खेत में सिंघाडे़ की खेती करते हैं वहीं तालाब में कमल के फूल, कमल गट्टा आदि का उत्पादन भी करते हैं। वे खेत की मेड़ को ऊंची करके सिंघाडे़ का उत्पादन करते हैं। वहीं उन्होंने खेत में बना रखे तालाब में कमल के फूल और कमल ककड़ी भी पैदा कर बढ़िया लाभ कमा रहे हैं।
कश्मीरी एप्पल बेर में तलाश रहे भविष्य
गांव खानपुर, तीतरो और पूजना के कई बागवानों ने कश्मीरी एप्पल बेर की बागवानी शुरू की है। एक वर्ष पहले लगाए गए पौधों से उन्होंने पिछले मार्च में उत्पादन भी प्राप्त किया है। खानपुर के बागवान सतीश कुमार का कहना है कि आम की बागवानी के साथ ही उन्होंने अधिक आय देने वाली बागवानी की तलाश में कश्मीरी एप्पल बेर की बागवानी प्रारंभ की है।

ट्रायल के तौर पर शुरू की सेब की बागवानी
अच्छी आय की जद्दोजहद में जनपद के प्रगतिशील बागवान तीतरो के राजकुमार चौधरी और नानौता के शहंशाह आलम ने सेब की बागवानी भी शुरू की है। उन्होंने अन्ना और हरमन 99 प्रजाति के सेब के पौधे लगाए हैं। पिछले दो वर्षों से उनके यहां सेब का उत्पादन भी प्रारंभ हो गया है।

अंजीर का बाग

अंजीर का बाग- फोटो : SAHARANPUR

अंजीर के बागवान सुधीर सैनी

अंजीर के बागवान सुधीर सैनी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed