फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The steps of Shiva devotees did not falter even in the rain

Saharanpur News: बरसात में भी नहीं डगमगाए शिवभक्तों के कदम

Sat, 27 Jul 2024 03:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 27 Jul 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
The steps of Shiva devotees did not falter even in the rain
सहारनपुर। जिले में हर तरफ हर-हर महादेव और सत्यम शिवम सुंदरम के जयकारों की गूंज है। बारिश में भी कांवड़िये मुख पर भोले बाबा का नाम लेकर मनोकामना के साथ शिवालयों की ओर बढ़ते दिखे। अंबाला और देहरादून रोड (कांवड़ मार्ग) एक तरफ जहां भगवा रंग में रंगता जा रहा है, वहीं, रात को दीपावली जैसा माहौल नजर आ रहा है। पूरे कांवड़ मार्ग रंग-बिरंगी लाइटों से सजा है। बच्चे, युवा, महिलाएं, बुजुर्ग भोले बाबा के जयकारों के साथ कांवड़ ला रहे हैं। शहरवासी भी आकर्षक कांवड़ देखने के लिए कांवड़ मार्ग पर निकल रहे हैं। मार्ग पर मेले जैसा माहौल बना है।
विज्ञापन

--
श्री महाकाल कांवड़ लाए शिवभक्त
पंजाब नवाशहर निवासी लक्की, सोनू, धीरज कुमार, सतीश सैनी, विक्रम सिंह चार दिन पूर्व हरिद्वार से 501 लीटर गंगाजल के साथ श्री महाकाल की स्वरूप की कांवड़ लेकर आ रहे हैं। वह बोले कि, आठ वर्षों से कांवड़ ला रहे हैं। उनकी मनोकामना है कि देश में कोई गरीब न रहे।
विज्ञापन

---
सैनिकों के उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना, मां की मनोकामना पूरी कर रही दो बेटी
चंडीगढ़ निवासी हरीश कुमार, नवीन साहनी, परविंद्रर, सोनू, मानवेंद्र 31 फिट ऊंची गणेश कांवड़ लाए हैं। उनका कहना है कि देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिको उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ कांवड़ लेकर आए हैं, जब तक जीवन है, तब तक कांवड़ लाते रहेंगे। हरियाणा के सिरसा निवासी रेखा और पूनम बुजुर्ग मां की मनोकामना पूरी कर रही हैं। वह दोनों बहनें मां कांतादेवी और भांजे अर्पित के साथ जलकर लेकर लौट रही हैं। --
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद इमरान ने की शिवभक्तों की सेवा
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कांवड़ सेवा शिविरों पहुंचकर शिवभक्तों की सेवा की। उन्होंने अपने हाथों से कांवड़ियों को फल बांटे। इमरान मसूद बोले कि, कांवड़ियों की सेवा सभी को करनी चाहिए। भाईचार और राजनीति धर्म के बीच नहीं आना चाहिए। कई शिविरों में इमरान मसूद का स्वागत हुआ है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed