फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The stamps on the documents of four year contracts will be examined

Saharanpur News: चार साल के ठेकों के दस्तावेजों में लगे स्टांप की होगी जांच

Thu, 08 Feb 2024 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 08 Feb 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
The stamps on the documents of four year contracts will be examined
सहारनपुर। नगर निगम के कई ठेकों में स्टांप की गड़बड़ी मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। मंडलायुक्त के निर्देश पर सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने बुधवार को अपर नगरायुक्त को पत्र लिखकर बीते चार साल के ठेकों के दस्तावेजों में लगे स्टांप की जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन

नगर निगम से प्रति वर्ष विभिन्न कार्याें के लिए करोड़ों रुपये के ठेके छोड़े जाते हैं, जिनमें निर्माण, जल कल, स्वास्थ्य विभाग, गैराज, पार्किंग, पशु मंडी, कमेला आदि प्रमुख हैं। बीते दिनों विभिन्न ठेकों में मात्र 100 रुपये के अप्रयाप्त मूल्य के स्टांप लगाने का मामला प्रकाश में आया। साथ ही अब पार्किंग के ठेकों के दस्तावेजों में कूटरचित स्टांप पकड़े गए हैं। ऐसे में मंडलायुक्त हृषिकेश भास्कर यशोद ने नगर निगम के बीते चार साल के तमाम ठेकों के दस्तावेजों के साथ लगे स्टांप की जांच कराने के निर्देश दिए हैं। मंडलायुक्त के निर्देश पर सहायक महानिरीक्षक निबंधक ने बुधवार को अपर नगरायुक्त को पत्र लिखकर जांच कराने को कहा है। उन्होंने जांच कराते हुए एक सप्ताह के भीतर आख्या प्रस्तुत करने को कहा है, जिससे की आख्या मंडलायुक्त के समक्ष प्रस्तुत की जा सके। उधर, अपर नगरायुक्त राजेश कुमार यादव ने बताया कि अभी तक पत्र उनको प्राप्त नहीं हुआ है। यदि पत्र मिलता है तो जांच कर आख्या प्रस्तुत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed