{"_id":"69f658456bfb13582e0edb27","slug":"the-sports-college-will-commence-this-very-session-with-admissions-starting-from-class-9-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-174582-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: इसी सत्र से शुरू होगा स्पोर्ट्स कॉलेज, नौवीं कक्षा से होंगे प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: इसी सत्र से शुरू होगा स्पोर्ट्स कॉलेज, नौवीं कक्षा से होंगे प्रवेश
Sun, 03 May 2026 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 03 May 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट क्षेत्र के गांव शेरूल्लाहपुर जाटोवाला में निर्मित स्पोर्ट्स कॉलेज में इसी सत्र से प्रवेश शुरू होंगे। खास बात यह है कि कक्षा छह के बजाए कक्षा नौ में खिलाड़ी प्रवेश ले सकेंगे। इसके लिए स्पोर्ट्स कॉलेज सोसायटी ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन रखी गई है।
प्रवेश के लिए इच्छुक खिलाड़ियों को खेल साथी पोर्टल https://khelsathi.in पर जाकर आवेदन करना होगा। आवेदन शुल्क मात्र 200 रुपये रखा गया है। आवेदन के समय परमानेंट एजुकेशन नंबर भरना अनिवार्य है। इसके बिना आवेदन पूर्ण नहीं माना जाएगा। सहारनपुर स्पोर्ट्स कॉलेज में एथलेटिक्स (बालक), हॉकी (बालक), बॉक्सिंग (बालक), जूडो (बालक) और भारोत्तोलन (बालक) में क्रमशः 20, 25, 15, 10 और 10 सीटें भरी जाएंगी। कक्षा-नौ में प्रवेश हेतु अभ्यर्थी सत्र 2025-26 में कक्षा-आठ उत्तीर्ण हो। यदि किसी अभ्यर्थी ने सत्र-2024-25 में कक्षा-आठ उत्तीर्ण किया है और 2025-26 में कहीं शिक्षा ग्रहण नहीं की है, तो वह 10 रुपये के शपथ पत्र पर गैप की अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए आवेदन करना होगा। चयन के लिए ट्रायल की तिथियां भी घोषित की जा चुकी है। प्रारंभिक ट्रायल सहारनपुर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 और 16 मई को होगा।
इसके लिए भी तैयारी पूरी की जा रही है। प्रारंभिक चयन परीक्षा में सफल खिलाड़ियों की मेरिट खेल साथी पोर्टल और कॉलेज वेबसाइट पर प्रकाशित होगी। प्रारंभिक चयन परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें शारीरिक परीक्षा के 50 अंक और खेल तकनीक व खेल परीक्षा के 50 अंक होंगे। शारीरिक परीक्षा में 40 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य होगा। इसके बाद आयु जांच में उपयुक्त पाए गए अभ्यर्थियों की काउंसलिंग कर रिक्त सीटों के सापेक्ष एवं कॉलेज वरीयता के अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन के बाद खिलाड़ी कॉलेज की वरीयता को नहीं बदल पाएंगे।
विज्ञापन
- वर्ष 2010 से तैयार हो रहा है स्पोर्ट्स कॉलेज
बसपा के शासनकाल में वर्ष 2010 में जिले के स्पोर्ट्स कॉलेज की सौगात मिली थी। तब से इसके निर्माण में कई बार अड़चनें आईं। करीब 14 वर्षों के बाद 2024 में कॉलेज का निर्माण 98 फीसदी से अधिक पूरा हुआ। इसके बाद से ही कक्षाओं के संचालन की कोशिशें जारी हैं। सभी कक्षाओं में 250 खिलाड़ियों के पढ़ाई की क्षमता है, साथ ही छात्रावास और मेस का भी निर्माण कराया गया है।
-- -- -- -- -
वर्जन
- स्पोर्ट्स कॉलेज में इसी सत्र से कक्षा नौ में प्रवेश के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। प्रवेश कक्षा नौवीं में ही होंगे। इच्छुक खिलाड़ी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- जितेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य स्पोर्ट्स कॉलेज बेहट