फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The spies took out the cycle tour and cursed the BJP government

सपाइयों ने साइकिल यात्रा निकाल भाजपा सरकार को कोसा

Thu, 05 Aug 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
The spies took out the cycle tour and cursed the BJP government
नानौता में साईकिल यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते जिलाध्यक्ष - फोटो : SAHARANPUR
नकुड़/गंगोह/गागलहेड़ी/नानौता/बेहट/नागल (सहारनपुर)। देहात में सपा ने पार्टी के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान सपा नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की सरकारों पर जमकर निशाना साधते हुए आसन्न विधान सभा चुनाव में प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन

नकुड़ में युवा सपा नेता साहिल खान के नेतृत्व में नगर में साइकिल यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ पूर्व पालिका चेयरमैन खालिद खान ने अपने कार्यालय से किया। इस दौरान इनाम निजामी, अलताफ कुरैशी, दिलदार ख़ान, वाजिद राव, सुहेल निजामी, हाजी फुरकान रहे।
विज्ञापन

गंगोह में विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चौ. इंद्रसेन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने झाड़वन से गंगोह की अनाज मंडी तक साइकिल यात्रा निकाली। इस मौके पर इंद्रसेन ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सरकार के उखाड़ने तक संघर्ष जारी रहेगा। यात्रा में राजेश शर्मा, सतीश प्रधान, विनोद, धर्मवीर, राशिद जंग, राशिद राणा, मुस्तफा प्रधान, सादिक, इंतजार राव, कय्यूम राव रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गागलहेड़ी में पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री आशु मलिक और सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव के नेतृत्व में गांव मक्काबांस से कैलाशपुर तक साइकिल यात्रा निकाली गई। इस दौरान रिहान मलिक, इंतजार मलिक, सोनू, साबी, छोटा, प्रधान फरमान अली, अरशद, जफर, शराफत प्रधान, कुर्बान मुखिया, मेहरबान रहे।
नानौता में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन एवं सपा जिला उपाध्यक्ष अफजाल खान के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल यात्रा का शुभारंभ जिलाध्यक्ष चौ. रुद्रसेन ने किया। रुद्रसेन ने कहा कि भाजपा सरकार से जनता तंग आ चुकी है। सपा नगराध्यक्ष सादिक सैफी, पूर्व सभासद असलम राव, पूर्व सभासद अमजद खान, अनीस कुरैशी, नसीम सिद्दीकी, शमशेर खान, मा. शौक रजा आब्दी, सभासद गुलफाम राव, फुरकान मलिक, शाहिद अंसारी रहे।
बेहट में पूर्व एमएलसी उमर अली खान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने मिर्जापुर से बेहट तक साइकिल यात्रा निकाली। यहां उमर अली खान ने महंगाई, कानून व्यवस्था, कृषि कानून, बेरोजगारी आरक्षण और आजम खान की गिरफ्तारी को लेकर सरकार पर निशाना साधा। यात्रा में मैनपाल प्रधान, रागिब अली, लाखन सिंह, जिला पंचायत सदस्य राव मुकर्रम, रोहित राणा, रमेश काम्बोज, बिलाल प्रधान, राशिद प्रधान रहे। नागल में राजकुमार खेवरिया के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। इंतजार गौड़, नसीम अहमद, हरिकांत, मांगेराम, रजत आदि रहे।
रामपुर मनिहारान में दिल्ली रोड स्थित चौ मेन पाल के राइस मिल से सपा कार्यकर्ताओं ने गांव चर्रोह, मुंडी खेड़ी, घाटहेड़ा, पिलखनी, अमरपुर, रामपुर मनिहारान से तेलीपुरा तक साइकिल यात्रा निकाली। इसमें जसबीर वाल्मीकि, कल्याण सिंह, रामकुमार, विजय कश्यप, संजीव कुमार, मांगेराम रहे।

गांव बांदु खेड़ी में जिलाध्यक्ष के प्रतिनिधि चौ प्रवीन बांदु खेड़ी के नेतृत्व में साइकिल यात्रा निकाली गई। इसमें जिला सचिव प्रमोद तोमर, आयुष चौधरी, शौकत, संदीप गौतम, विपिन तोमर, सुधांशु गुज्जर, विकास तोमर, डॉ. जगदीश, डॉ. परीश आदि रहे।

बेहट में निकाली गई सपा की साईकिल यात्रा

बेहट में निकाली गई सपा की साईकिल यात्रा- फोटो : SAHARANPUR

नकुड़ में साईकिल यात्रा निकालते साहिल खान और सपा कार्यकर्ता

नकुड़ में साईकिल यात्रा निकालते साहिल खान और सपा कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

गागलहेड़ी में निकाली गई साईकिल यात्रा में शामिल सपाई

गागलहेड़ी में निकाली गई साईकिल यात्रा में शामिल सपाई- फोटो : SAHARANPUR

गंगोह में निकाली गई साईकिल यात्रा में शामिल सपा कार्यकर्ता

गंगोह में निकाली गई साईकिल यात्रा में शामिल सपा कार्यकर्ता- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed