फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The smoke of the crushers was also damping

कोल्हुओं का धुआं भी घोंट रहा दम

Sun, 12 Nov 2017 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 12 Nov 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
The smoke of the crushers was also damping
कोल्हू की भट्ठी से उठता धुआं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में एनसीआर के साथ ही सहारनपुर में भी उभरे वायु प्रदूषण बढ़ने के हालात चिंता का विषय है। मगर लगता है प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इसे लेकर ज्यादा गंभीर नहीं है।
विज्ञापन


शायद यही वजह है कि जनपद में चलने वाले सैकड़ों कोल्हू एनजीटी की गाइड लाइन की अनदेखी कर धड़ल्ले से चल रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड भी केवल नोटिस भेजने तक सीमित है। ऐसे में कोल्हू हवा में लगातार जहर घोल रहे हैं।
विज्ञापन


वायु प्रदूषण के लिए गांव-देहात में चलने वाले कोल्हू भी जिम्मेदार हैं, जिनमें गन्ने की खोई जलाई जाती है, जिसकी वजह से जहरीले धुएं के गुब्बार बाहर निकलकर हवा को दूषित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीटी भी मानता है कि कोल्हुओं में जलने वाली खोई से वायु प्रदूषण बढ़ा है। इसी लिए एनजीटी ने कुछ समय पहले कोल्हुओं के लिए गाइडलाइन तैयार कर उसका पालन कराने के आदेश दिए थे।

सहारनपुर जनपद में 270 से अधिक कोल्हू संचालित हो रहे हैं। एनजीटी के आदेश के बाद प्रदूषण नियंत्रण विभाग ने 270 कोल्हू संचालकों को नोटिस जारी करते हुए गाइडलाइन का पालन करने को कहा था। मगर उसके बावजूद तमाम कोल्हू मनमाने तरीके से संचालित हो रहे हैं। 


हैरत की बात यह है कि बोर्ड के अधिकारियों ने भी नोटिस से आगे कोई कार्रवाई नहीं की है।
कोल्हुओं को एनजीटी की गाइडलाइन के अनुरूप संचालित  करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। कोल्हू संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-विवेक रॉय, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed