फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The sharp tone of the summer, the mercury crossing 40

फिर तीखे हुए गर्मी के तेवर, पारा 40 पर

Wed, 20 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 20 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
The sharp tone of the summer, the mercury crossing 40
सहारनपुर में बढ़ती गर्मी से बचाव के लिए छाता लेकर जाती युवती। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अप्रैल में ही तीखे तेवर हो चुके तेवर ने सहारनपुर के जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। आलम यह है कि सुबह से गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। उधर, शहर के जिन खास बाजारों में हर समय रौनक रहती है। उनमें भी गर्मी बढ़ने का असर नजर आने लगा है।
विज्ञापन


नगर का दिल कहे जाने वाले कोर्ट रोड, घंटाघर चौक, नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, वुड कार्विंग बाजार, रायवाला मार्केट, रानी बाजार सहित अन्य बाजारों में अब सुबह दस से 11 बजे और शाम पांच से रात दस बजे तक ही खरीददारी हो रही है।
विज्ञापन


दोपहर के समय इक्का दुक्का लोग ही बाजार पहुंच पा रहे हैं। हालांकि फल, जूस, नींबू पानी, शरबत, आइसक्रीम वालों के यहां दोपहर में ग्राहक जरूर बढ़ रहे हैं।

रुला रही बिजली ः चरमराई विद्युत व्यवस्था ने हर किसी का हाल बेहाल कर दिया है। घोषित छह घंटों के अलावा बिजली के कई अतिरिक्त कट लग रहे हैं। 

इसमें बिजली के आने और जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। बुधवार को भी कई क्षेत्रों की बिजली कई घंटों गुम रही। रही सही कसर लो वोल्टेज ने पूरी कर रखी है। न विद्युत उपकरण चल रहे हैं और न ही पेयजल आपूर्ति हो पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चरमराई विद्युत व्यवस्था के विरुद्ध आंदोलन तेज होने लगे हैं। यदि जल्द ही इसमें सुधार नहीं हुआ तो इसमें तेजी आएगी। अधीक्षण अभियंता आरके सिंह का कहना है कि वर्तमान शेड्यूल और स्थिति की रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। साथ ही नये बिजलीघरों को चालू करने का प्रयास तेजी से हो रहा है। जल्द ही विद्युत व्यवस्था में सुधार होगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed