फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The second wave of corona in Europe slowed exports of the wood carving industry

यूरोप में कोरोना की दूसरी लहर से वुड कार्विंग उद्योग के निर्यात में सुस्ती

Thu, 24 Dec 2020 09:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 09:29 PM IST
विज्ञापन
The second wave of corona in Europe slowed exports of the wood carving industry
यूरोप में कोरोना की दूसरी लहर से वुड कार्विंग उद्योग के निर्यात में सुस्ती
विज्ञापन

सहारनपुर। यूरोप में आई कोरोना की दूसरी लहर जनपद के विश्वविख्यात वुड कार्विंग उत्पादों के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ रही है। कई निर्यातकों के ऑर्डर को होल्ड कर दिए गए हैं, जिससे निर्यातक तनाव में हैं। इससे वुड कार्विंग निर्यात में कमी की आशंका जताई जा रही है। यूरोपीय देशों में वुड कार्विंग का करीब 200 से 250 करोड़ रुपये का प्रतिवर्ष निर्यात होता है।
जनपद से प्रतिवर्ष करीब एक हजार करोड़ रुपये का वुड कार्विंग का निर्यात होता है। यहां से अमेरिका, यूरोप और मध्यपूर्व के देशों में हस्तशिल्प का माल जाता है। लेकिन यूरोप में आई कोरोना की दूसरी लहर ने वुडकार्विंग के निर्यात की राह में रोड़ा बन गई है। निर्यातकों के निर्यात ऑर्डर होल्ड हो गए हैं। कई निर्यातकों को नए ऑर्डर नहीं मिल पा रहे हैं। इसके चलते निर्यातकों की पेशानी पर बल पड़ गए हैं।
विज्ञापन

------
इन देशों में होता है निर्यात
जनपद से अमेरिका में 35 से 40 प्रतिशत, यूरोप में 20 से 25 प्रतिशत और मध्यपूर्व के देशों में करीब 10 फीसदी वुड कार्विंग उत्पादों का निर्यात होता है। इनमें अमेरिका, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी, इटली, स्वीडन, आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, डेनमार्क, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, दुबई और संयुक्त अरब अमीरात आदि देश शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
निर्यातक परविन्दर सिंह ने बताया कि कारोना की दूसरी लहर के चलते बनी असमंजस की स्थिति का निर्यात पर विपरीत असर पड़ा है। उनके एक करोड़ रुपये का ऑर्डर ब्रिटेन जाना था, जो होल्ड हो गया है। वहां की स्थितियां सामान्य होने के बाद ही आगे एक्सपोर्ट खुलने की संभावना है। फिलहाल निर्यात ऑर्डर को होल्ड कर दिए गए हैं।
------
निर्यातक अनवर अहमद यूरोपीय देशों में वुुड कार्विंग उत्पादों का निर्यात करते हैं। क्रिसमस के लिए उन्होंने सितंबर महीने में ही ऑर्डर को डिस्पैच कर दिया था। लेकिन अब वहां से न सिर्फ नए ऑर्डर नहीं आ रहे हैं बल्कि इन्क्वारी तक नहीं आ रही है। कई निर्यातकों के नए ऑर्डर भी होल्ड हो गए हैं।

-------
आईआईए के चेप्टर चेयरमैन और निर्यातक रविंद्र मिगलानी ने बताया कि यूरोप में आई कोरोना की दूसरी लहर से वुड कार्विंग उत्पादों के निर्यात पर विपरीत असर पड़ा है। यहां के कई निर्यातकों के यूरोपीय देशों से मिले ऑर्डर होल्ड हो गए हैं। इन देशों से नए ऑर्डर भी नहीं मिल पा रहे हैं।
- वुडकार्विग कारोबार और निर्यात की सालाना स्थिति
- वुडकार्विंग का कुल कारोबार 1400 से 1500 करोड़ रुपये
- वुडकार्विंग का कुल निर्यात 900 से 1000 करोड़ रुपये
- अमेरिका के राज्यों में निर्यात 400 से 500 करोड़ रुपये
- आस्ट्रेलिया में निर्यात 100 से 150 डरोड़ रुपये
- जर्मनी में निर्यात 150 से 160 करोड़ रुपये
- स्पेन में निर्यात 100 से 150 करोड़ रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed