फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The roof of the house fell in the rain and a woman died in a village of Saharanpur

टूटा गमों का पहाड़: तेज बारिश में अचानक गिरा लिंटर, मलबे में दबकर महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Thu, 04 Aug 2022 10:10 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 04 Aug 2022 10:10 AM IST
सार

एक परिवार पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है। घेर में सो रहे दंपती पर अचानक लिंटर गिर गया, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
The roof of the house fell in the rain and a woman died in a village of Saharanpur
बारिश में अचानक गिरा लिंटर, महिला की मौत। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सहारनपुर जनपद में मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर नौगांवा में बुधवार रात्रि तेज बारिश के दौरान अचानक मकान का लिंटर गिर गया। वहीं हादसे में महिला की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि दंपती घेर में सो रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


घटना रात्रि 1:30 बजे की है। प्रवीण चौहान उर्फ बंटी का घेर गांव से बाहर की तरफ है। रोजाना की तरह दोनों बुधवार की रात्रि बंटी व उसकी पत्नी डोली (37) 12 बजे के लगभग घेर में सोने गए थे। रात्रि में एक बजे आई भयंकर बारिश में उनके घेर की साइड में खेतों में पानी भरने से एक साइड की दीवार ढह गई। इसके बाद लिंटर तेज आवाज के साथ धड़ाम से दोनों के ऊपर आ गिरा। लिंटर गिरते ही डोली की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अफसरों के दावे फेल: चार दिनों में स्थिति जस की तस, पहाड़ जैसी है मुश्किल, तस्वीरों देखें गंगा पुल का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बंटी जैसे-तैसे बाहर निकला और आसपास के घेर में सो रहे ग्रामीणों को शोर मचाकर जगाया। ग्रामीणों ने किसी तरह से डोली को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बंटी को काफी चोट आई है। उसके परिजनों ने एंबुलेंस बुलाकर उसको सहारनपुर अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed