फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The road of Sarsawa turned into a pond after the rain

बारिश के बाद नहर में तब्दील हुई सरसावा की सड़क

Sun, 31 Jul 2022 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
The road of Sarsawa turned into a pond after the rain
सरसावा में सड़क पर भरे पानी में डूबी बाइक - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, सरसावा। रविवार सुबह के समय हुई झमाझम बरसात से एक बार फिर से अंबाला रोड पर भारतीय स्टेट बैंक तथा शिवालिक बैंक के आसपास सड़क तालाब में तब्दील हो गई। सड़क किनारे खड़ी बाइक पानी में डूबी दिखाई दी। रोडवेज बसों के पहिए तक पानी में डूबे रहे, जबकि कारें तो सड़क के इस हिस्से पर चल ही नहीं पाई। राहगीरों को भी दूसरे रास्तों से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर पालिका द्वारा तीन साल पहले करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया नाला नगर की जनता के जी का जंजाल बन गया है। सड़क से तीन फीट तक ऊंचे बने नाले से बरसात के पानी की निकासी नहीं होती, ऐसे में सड़क पर पानी भर जाता है। इससे हर बारिश के बाद सरसावा की सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। इसके बाद यहां से गुजरना दुश्वार हो जाता है।
विज्ञापन

पालिका सभासद संजय वाधवा, विवेक कुमार, संजय चौधरी, रणवीर सिंह संजीव सैनी, रवि चौधरी आदि का कहना है कि उन्होंने पालिका प्रशासन के अधिकारियों का फोन मिलाया तो स्विच ऑफ मिला। नागरिकों का कहना है कि इस सारी समस्या की जड़ नगर पालिका प्रशासन द्वारा तीन वर्ष पूर्व करोड़ों रुपये की लागत से बनाया गया नाला तथा डिवाइडर है। नाले की ऊंचाई सड़क से तीन फीट ऊपर है, इसलिए सड़क पर भरे पानी की निकासी नहीं हो पाती है। बार बार शिकायत के बाद भी नगर पालिका इस समस्या का समाधान नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर इस संबंध में अधिशासी अधिकारी भूपराम वर्मा ने कहा कि वे जनता की समस्याओं के निराकरण का हर संभव प्रयास करेंगे।

सड़क पर भरे पानी से गुजरता साईकिल सवार

सड़क पर भरे पानी से गुजरता साईकिल सवार- फोटो : SAHARANPUR

सड़क पर भरे पानी से गुजरती रोडवेज और डूबी बाइक

सड़क पर भरे पानी से गुजरती रोडवेज और डूबी बाइक- फोटो : SAHARANPUR

सरसावा में  सड़क पर भरे पानी से गुजरता बाइक सवार

सरसावा में सड़क पर भरे पानी से गुजरता बाइक सवार- फोटो : SAHARANPUR

सरसावा में सड़क पर भरे पानी से पैदल गुजरता बाइक सवार

सरसावा में सड़क पर भरे पानी से पैदल गुजरता बाइक सवार- फोटो : SAHARANPUR

सरसावा में सड़क पर भरे पानी से  गुजरती महिलाएं

सरसावा में सड़क पर भरे पानी से गुजरती महिलाएं- फोटो : SAHARANPUR

सड़क पर भरे पानी से गुजरता टैंपु

सड़क पर भरे पानी से गुजरता टैंपु- फोटो : SAHARANPUR

सड़क पर भरे पानी से गुजरते लोग और मस्ती करते बच्चें

सड़क पर भरे पानी से गुजरते लोग और मस्ती करते बच्चें- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed