{"_id":"66e5fead538e88b45f055c87","slug":"the-reward-of-25-thousand-was-50-kilometers-away-it-took-eight-years-to-arrest-him-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-131477-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: 50 किलोमीटर दूर था 25 हजार का ईनामी, गिरफ्तार करने में लगे आठ साल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: 50 किलोमीटर दूर था 25 हजार का ईनामी, गिरफ्तार करने में लगे आठ साल
Sun, 15 Sep 2024 02:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 15 Sep 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। गागलहेड़ी में चाय की दुकान करने वाला 25 हजार रुपये का ईनामी आरोपी आठ से साल से पुलिस को चकमा देता रहा। वर्तमान में आरोपी यहां से 50 किलोमीटर दूर जनपद देहरादून के हरबटपुर में रह रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, गागलहेड़ी निवासी रामकुमार उर्फ कमैन पुत्र सोम प्रकाश कस्बे में चाय की दुकान करता था। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि 2017 में थाना गागलहेड़ी पुलिस को सूचना मिली थी कि यह मादक पदार्थ की तस्करी भी करता है। पुलिस ने रामकुमार की दुकान पर छापा मारकर अफीम बरामद की थी, लेकिन रामकुमार भागने में सफल रहा था। आरोपी को गिरफ्तार करने को पुलिस ने उसके रिश्तेदारों और तमाम ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वहीं, क्राइम ब्रांच भी आरोपी को तलाश नहीं कर पाई। आरोपी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया। वर्तमान में पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी जनपद देहरादून के हरबटपुर में पानी की टंकी के पास सुनील कुमार के मकान में किराए पर रह रहा है। एसपी सिटी का कहना है कि आरोपी किसी काम से बेहट आया था, जिसे जसमौर बस अड्डे से गिरफ्तार किया है।
-- -- -
बदल देता था ठिकाना, कभी बेचता सब्जी, कभी करता था मजदूरी
फरार होने के बाद रामकुमार उत्तराखंड चला गया था। वह कभी रेहड़ी लगाकर सब्जी बेचता था तो कभी मजदूरी करता था। आरोपी इतना शातिर है कि अपना ठिकाना भी बदलता रहता था और मोबाइल फोन भी इस्तेमाल नहीं करता था। यही, वजह रही कि पुलिस को चकमा देने में वह हमेशा कामयाब रहा।