फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The result of the recruitment exam which was pending for one year has been released

Saharanpur News: एक साल से अधर में लटकी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी

Wed, 29 Jan 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
The result of the recruitment exam which was pending for one year has been released
सहारनपुर। सीपीपीआरआई (केंद्रीय लुग्दी एवं कागज अनुसंधान संस्थान) में करीब एक साल से अधर में लटकी भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया। 26 पदों के लिए देश भर के पांच हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें करीब 90 लाख रुपये खर्च हुए थे। भर्ती परीक्षा परिणाम जारी नहीं होने पर कुछ अभ्यर्थियों ने आरोप लगाते हुए वाणिज्य और उद्योग मंत्री को भी शिकायत भेजी थी।
विज्ञापन




संस्थान की तरफ अक्तूबर 2023 में सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट और टेक्नीशियन के अलग-अलग ग्रुप के लिए 26 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। देशभर से करीब पांच हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया। 2-3 दिसंबर 2023 को परीक्षा के लिए दिल्ली, मुंबई, लखनऊ और चेन्नई में केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा कराने की जिम्मेदारी एनपीसी (राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद) कंपनी को दी गई थी। इसमें करीब 90 लाख रुपये खर्च हुए थे। कई माह बाद भी परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया गया था, जिस कारण अभ्यर्थियों ने भी सवाल उठाए थे।
विज्ञापन

कुछ अभ्यर्थियों की तरफ से वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को मेल के माध्यम से शिकायत भेजी गई थी। आरोप था कि भारत सरकार की मिशन मोड योजना के तहत की गई भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी नहीं किया जा रहा। जबकि संबंधित कंपनी परीक्षा परिणाम तैयार कर संस्थान को भेज चुकी है। संस्थान ने परिणाम रोक रखा है। मंगलवार को भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ने भी उठाया था मुद्दा
भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी नहीं होने पर अमर उजाला ने भी पिछले साल 24 अगस्त के अंक में इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसमें सवाल उठाए गए थे कि आखिर संस्थान ने अपने स्तर पर परिणाम क्यों रोक रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed