फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The relatives are also surprised by the death of the couple.

Saharanpur News: दंपती की मौत से परिजन भी हैं हैरान

Fri, 28 Jul 2023 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
The relatives are also surprised by the death of the couple.
- मौत को क्याें लगे लगाया, परिजनों के पास नहीं जवाब
विज्ञापन

-- मृतक दंपती के हैं दो पुत्र और एक पुत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मातागढ़ में पत्नी सहित जहर खाकर आत्महत्या करने वाले सराफा कारोबारी के परिजनों में कोहराम मचा है। दंपती की मौत को लेकर परिजन भी हैरान है। पुलिस आत्महत्या की वजह गृह कलह बता रही है। वहीं, परिजनों का कहना है कि ऐसी कोई बड़ी बात नहीं थी, जिससे पवन और पद्मावती ने इतना घातक कदम उठाया। उन्हें खुद इस सवाल का जवाब नहीं मिल पा रहा है कि दोनों ने आखिर ऐसा कदम क्यों उठाया।
कोतवाली मंडी के मोहल्ला मातागढ़ निवासी पवन वर्मा ने बुधवार की रात पत्नी पद्मावती के साथ जहर खाकर जान दे दी। पवन वर्मा सराफा कारोबारी थे। इनका सबसे बड़ा पुत्र गोपाल वर्मा हैं, जो दिल्ली सराफा कारोबारी हैं और शादीशुदा है, जबकि दूसरा पुत्र हार्दिक वर्मा यहां अपने पिता पवन वर्मा के साथ दुकान संभालता है। दंपती की सबसे छोटी पुत्री जिया वर्मा है। बताया जाता है कि बुधवार देर रात पवन कुमार ने कैप्सूल में जहरीला पदार्थ रखकर पहले पत्नी को खिलाया इसके बाद खुद भी खा लिया। हालत बिगड़ने पर बेटे हार्दिक ने पूछा तो उन्होंने जहरीला पदार्थ खाने की बात बताई। बेटे ने परिजनों के साथ तुरंत दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, मगर दोनों की जान नहीं बच सकी। जहर इतना घातक था कि दोनों की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई।
विज्ञापन

-----------------------
जिला अस्पताल की सूचना पर पुलिस को इस संबंध में जानकारी मिली। सूचना पर पुलिस ने मौके पर जाकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। दोनों का विरसा प्रिजर्व किया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा। परिजनों की ओर से इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई। कोई सुसाइट नोट भी नहीं मिला। पुलिस जांच पड़ताल में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed