{"_id":"636aa5e46ac7a0523f3724aa","slug":"the-procession-bus-overturned-after-climbing-the-divider-21-injured-saharanpur-news-mrt6128040120","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर पर चढ़कर बारात की बस पलटी, 21 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर पर चढ़कर बारात की बस पलटी, 21 घायल
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद पलटी पड़ी यात्री बस
- फोटो : SAHARANPUR
सरसावा। सोमवार की देर रात चंडीगढ़ से देवबंद वापस आ रही बरात की बस अनियंत्रित होकर गांव बिडवी के समीप हाईवे पर पलट गई। दुर्घटना में 21 बराती घायल हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ नकुड़ व थानाध्यक्ष ने घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती कराया। इनमें से दो की हालत नाजुक देख उन्हें हायर सेंटर भेजा गया।
थानाध्यक्ष योगेश शर्मा ने जानकारी देते बताया कि सोमवार की देर रात चंडीगढ़ की ओर से वापस देवबंद आ रही बारात की बस जैसे ही रुड़की पंचकुला राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंदपुरा बिडवी के समीप आई तो अचानक चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। बस डिवाइडर पर चढ़ पलट गई। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में हरजीत पुत्र रमेश, शिवम कुमार, वीरभान पुत्र हरिया गांधी कालोनी देवबंद, जैनम पुत्री हाफिज सरफराज निवासी अबुल माली देवबंद, आशीष पुत्र वेद प्रकाश, फातिमा पत्नी हाजी सरफराज, करण पुत्र राजेंद्र, गंगा पत्नी छोटा, सोनिया पुत्री छोटा, जयवीर पुत्र किशोरीलाल, दीपक, जय भगवान, ब्रह्मपाल पुत्र जयपाल, कपिल पुत्र ब्रह्मपाल, सादिक पुत्र ताहिर, जाहिदा पत्नी अजमल, लाडी पुत्र काका, हरिराम, सोनू पुत्र रतिराम, सुनीता निवासीगण देवबंद घायल हो गए।
इसी बीच दुर्घटना की सूचना पर एसडीएम नकुड आर रम्या, सीओ अरविंद पुंडीर के भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभी घायलों को जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां से दो को गंभीर होने पर हायर सेंटर भेज दिया गया। बाद में एसडीएम और सीओ ने जिला अस्पताल भी पहुंच घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था कराई।