फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The procession began at Shiva cannabis Goten

शिव बारात में लगे भांग के घोटे

Mon, 26 Sep 2016 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 26 Sep 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
The procession began at Shiva cannabis Goten
शिव बारात में भांग का घोटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला प्रारंभ होने के प्रथम दिन भव्य शिव बारात निकाली गई। स्थानीय चिलकाना मार्ग स्थित प्राचीन श्री रामलीला भवन से अपराह्न भव्य शिव बारात निकाली गई।
विज्ञापन


जिसका उद्घाटन नगर विधायक राजीव गुंबर ने नारियल फोड़कर और फीता काटकर किया। शिव बारात में सबसे आगे ध्वज, दो ढोल, दो कोतल, कमेटी का बैनर, शहनाई वादक के साथ कमेटी के पदाधिकारी चल रहे थे।
विज्ञापन


इसी के साथ चार पहियों वाली गाड़ी पर श्रीगणेश की सवारी के ठीक पीछे भांग का ठेला था। जिसपर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भांग का प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


  शिव बारात में विभिन्न देवी देवताओं के रूपों की सात झांकियां सम्मिलित थी। इसी के साथ विभिन्न स्थानों से आए पांच बैंडों ने धार्मिक धुने बजाकर वातावरण को भक्तिमय बना रखा था।

शिव बारात के मध्य में हाथी पर ब्रह्मा, विष्णु विराजमान थे। शिव बारात के अंत में नदी पर भगवान शंकर विराजमान थे। उनके आगे साउंड वाली झांकी पर भूत प्रेत आदि नृत्य कर रहे थे। 

शिव बारात का हलवाई हट्टे, बारादरी पहुंचने पर आरती की गई। इसके पश्चात भगवान शंकर रथ पर विराजमान हुए। शिव बारात श्रीर ामलीला भवन से चलकर मोरगंज, चौक फव्वारा, नया बाजार, सर्राफा बाजार, दीनानाथ बाजार, बड़तला यादगार से होते हुए रामलीला भवन पहुंची।

शिव बारात का पूरे मार्ग में विभिन्न व्यापारी संगठनों ने पुष्पवर्षा एवं विभिन्न व्यंजनों के प्रसाद के साथ भव्य स्वागत किया। शिव बारात में कमेटी के प्रधान रजनीश गुप्त, मंत्री माई दयाल मित्तल, चेयरमैन विनय जिंदल, कोषाध्यक्ष अमित गुप्त, उत्सव संचालक अमित सिंघल, प्रवीण सेठ, नीरज गर्ग,


हितेश गर्ग, ऋषिपाल गुप्त, कुलदीप गुप्त, सचिन गोयल, सचिन  गुप्ता, अनिल गर्ग, लक्ष्य कांबोज, सुधीर शर्मा, दीपक अग्रवाल, अक्षय कुमार, पिंटू सिंह , कुलदीप सिंह, अनिकेत सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed