फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The process of promotion of teachers will be completed by July

Saharanpur News: जुलाई तक पूर्ण होगी शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया

Thu, 01 Jun 2023 05:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 01 Jun 2023 05:59 PM IST
विज्ञापन
The process of promotion of teachers will be completed by July
- 30 अप्रैल 2023 तक हो जानी थी पदोन्नति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की पदोन्नति की प्रक्रिया फिर से खटाई में पड़ती नजर आ रही है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि प्रक्रिया चल रही है, जिसके जुलाई तक पूर्ण होने की संभावना है।
जनपद में बेसिक शिक्षकों की पदोन्नति वर्ष 2015 में हुई थी। उसके बाद पदोन्नति की प्रक्रियाएं शुरू होती रहीं, लेकिन परवान नहीं चढ़ीं। इस बार फिर से पदोन्नति की प्रक्रिया शासन द्वारा प्रदेश भर में चलाई जा रही है। ऑनलाइन ही वरिष्ठता सूची जारी की गई थी, जिस पर कुछ शिक्षकों ने आपत्ति दर्ज कराई थी। आपत्तियों का निस्तारण हुए भी करीब दो महीने बीत चुके हैं, लेकिन उसके आगे की प्रक्रिया का पता शिक्षकों को नहीं लग पा रहा है। जबकि पदोन्नति की पूरी प्रक्रिया 30 अप्रैल 2023 तक पूर्ण करने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

इसमें 29 अप्रैल तक शिक्षकों द्वारा अपने पुराने विद्यालय छोड़कर नए विद्यालयों में ज्वाइन करना था तथा 30 अप्रैल ज्वाइन करने की सूचना देनी थी। लेकिन जून शुरू हो चुका है, लेकिन अभी तक प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है। शिक्षक नेता इसम सिंह का कहना है कि शिक्षक करीब सात साल से पदोन्नति का इंतजार कर रहे हैं। इस बार भी इंतजार है। उधर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार का कहना है कि शासन स्तर से प्रक्रिया चल रही है। शिक्षकों को अभी थोड़ा इंतजार करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed