{"_id":"652cd0fe057c38ec200c6376","slug":"the-problem-of-jam-in-the-metropolis-common-people-upset-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-11423-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: महानगर में जाम की समस्या आम, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: महानगर में जाम की समस्या आम, लोग परेशान
विज्ञापन
सहारनपुर। महानगर में जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। आए दिन दोपहर बाद प्रमुख मार्गों पर जाम रहता है, जिसकी वजह से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। रविवार को जाम से निकलने के लिए दो वाहन चालक भिड़ गए, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह से शांत किया।
इन दिनों महानगर में स्मार्ट सिटी के तहत जगह-जगह काम किया जा रहा है। इसकी वजह से रविवार को नेहरू मार्केट, बोमनजी रोड, नखासा बाजार, शहीद गंज, मोरगंज सहित अन्य प्रमुख मार्गों पर घंटों जाम लगा रहा। इससे लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यहीं नहीं बुरा बाजार में तो जाम से निकलने के लिए दो वाहन चालक भिड़ गए। एक वाहन चालक ने हाथ में ईंट उठाकर दूसरे वाहन चालक को मारने की कोशिश की। गनीमत यह रही कि वहां से गुजर रहे लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ से ईंट को नीचे गिराया। ऐसे में जाम की समस्या और अधिक पैदा हो गई। कुछ लोगों ने जाम से बचने के लिए छोटी गलियों का सहारा लिया, लेकिन उनमें भी वाहन निकलने की जगह नहीं मिली।
श्राद्ध के बाद बाजारों में रौनक लौट आई है। त्योहारों में खरीदारी करने के लिए ग्राहक दुकानों पर पहुंचने लगे। रविवार को शारदीय शुरू होने के चलते लोग बाजार में पहुंचे और खरीदारी की। बाजार में भीड़ अधिक होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लेकिन बाजार में पुलिस नदारद नजर आई।