फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The people of West Bengal were given shelter in the gurudwara

लॉकडाउन में फंसे पश्चिम बंगाल के लोगों को गुरुद्वारे में दी शरण

Tue, 24 Mar 2020 09:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
The people of West Bengal were given shelter in the gurudwara
सहारनपुर के गुरुद्वारे में ठहरे परिवार की बच्ची की स्क्रीनिंग करती चिकित्सीय टीम। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। लॉकडाउन में ट्रेनों और बसों के नहीं चलने से बेहाल पश्चिम बंगाल के लोगों को गुरुद्वारा प्रबंधन ने शरण दी है। इससे पहले सर्विलांस और चिकित्सीय टीमों से थर्मल स्क्रीनिंग और काउंसिलिंग कराई गई। इसमें इन लोगों को खतरे से बाहर पाया गया है।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के जनपद पश्चिम वर्धमान के कस्बा चितरंजन के दो परिवारों के सदस्यों को यहां शरण दी गई है। इनमें 47 वर्षीय प्रहलाद चंद, 44 वर्षीय रजनीश, 43 वर्षीया महिला रिंकू सिंह, 10 वर्षीय बालिका प्रियंका, नौ वर्षीय बालक शिवम, 11 वर्षीय बालिका निलोफर हैं। ये पिछले तीन दिन से गुरुद्वारा सिंह सभा के यात्री विश्राम में ठहरे हुए हैं। गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार जसबीर सिंह बग्गा ने इसकी जानकारी प्रबंधन समिति को दी। प्रह्लाद चंद और रजनीश ने बताया कि उनके बच्चे देहरादून स्थित मसूरी में पढ़ते हैं। छुट्टियां होने पर उन्हें लेने गए थे। मगर घर पहुंचने से पहले ही ट्रेनों और बसों का संचालन बंद होने के कारण फंस गए।
विज्ञापन

बच्ची प्रियंका को थी खांसी की दिक्कत
- स्क्रीनिंग करने वाली टीम में शामिल एमपी सिंह चावला ने बताया कि बच्ची प्रियंका को खांसी की शिकायत थी। इस बारे में जिला नोडल कोरोना सर्विलांस अधिकारी डॉ. ओपी गुप्ता और नोडल आफिसर शिवांका गौड़ को सूचित किया। मलेरिया इंस्पेक्टर धर्मेंद के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग और चिकित्सीय परीक्षण किया। वह भी खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed