{"_id":"575b0dea4f1c1b9c0c9c5a18","slug":"the-opportunity-to-support-preparedness","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियों को पुख्ता करने का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियों को पुख्ता करने का मौका
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 11 Jun 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
People suggest.
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर स्मार्ट सिटी की रेस में अपनी जगह पुख्ता करने में जुटे सहारनपुर को अब अतिरिक्त समय मिल रहा है। ऐसे में ना सिर्फ जनसहभागिता के तहत लाखों सुझाव आसानी से एकत्र हो जाएंगे, बल्कि शहर के विकास की अन्य तैयारियों को पूरी तरह से समीक्षा हो सकती है।
दरअसल, स्मार्ट सिटी के पहले चरण में पिछड़ने के बाद सहारनपुर के पास अब तीसरे चरण से ही उम्मीद है। नगर निगम ने शहर के चहुंमुखी विकास के लिए करीब दो दर्जन से ज्यादा करार निजी संस्थानों से कर लिया है।
इसमें निजी संस्थान स्मार्ट सिटी के लिए आवश्यक परियोजनाओं को पूरा कराएंगे। हालांकि केन्द्रीय कमेटी ने इन समझौतों को जमीन पर उतारने की सलाह दी है।
विज्ञापन
तीसरे चरण में सहारनपुर को करीब साढ़े तीन लाख सुझावों की दरकार है। ऐसे में नगर निगम के पास सुझावों को एकत्र करने के लिए भी समय मिल गया है।
स्मार्ट सिटी के तीसरे चरण के लिए 15 जून को प्रस्ताव शामिल किया जाना था। अब केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने अब 30 जून तक समयसीमा कर दी है। नगरायुक्त डा. नीरज शुक्ला का कहना है कि समयसीमा बढ़ने के बाद हमारी तैयारी और पुख्ता होगी। हर काम की समीक्षा की जा रही है।