फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The mystery of five deaths remained buried in files

Saharanpur News: फाइलों में दबकर रह गई पांच मौत की गुत्थी

Fri, 10 Apr 2026 01:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
The mystery of five deaths remained buried in files
फालोअप ---
विज्ञापन

- 20 जनवरी को सरसावा की कौशिक विहार में संग्रह अमीन समेत पांच लोगों के मिले थे शव

- पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई हत्या और आत्महत्या की गुत्थी, पिस्टल का नहीं लगा पता
संवाद न्यूज एजेंसी

सहारनपुर। सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में हुए नृशंस हत्याकांड की गुत्थी पुलिस अभी तक नहीं सुलझा पाई है, जिस पिस्टल से संग्रह अमीन ने खुद और अपने परिवार के सदस्यों को गोली मारी थी, उसका भी कुछ पता नहीं चल सका है। पांच मौतों की गुत्थी केवल फाइलों में ही दबकर रह गई है।
20 जनवरी 2026 को नकुड़ तहसील में तैनात संग्रह अमीन अशोक राठी ने मां विद्यावती, पत्नी अंजिता और बेटे कार्तिक व देव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद खुद भी गोली मारकर जान दे दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मां, पत्नी और दोनों बेटों के शरीर में 16 गोली मारने की पुष्टि हुई थी, जबकि खुद को दो गोली मारी थी। मौके से पिस्टल और बड़ी मात्रा में कारतूस भी बरामद हुए थे। नृशंस हत्याकांड के खुलासे को लेकर पुलिस ने एडी चोटी को जोर लगा दिया है, लेकिन अभी तक न तो यह पता चल सका कि पिस्टल को अशोक राठी कहां से लेकर आया था और न ही कारतूस के बारे में। पांच मौतों का राज सिर्फ पुलिस की फाइल में ही दबकर रह गया है।
विज्ञापन

-- वर्जन
सरसावा की कौशिक विहार कॉलोनी में हुए हत्याकांड की पुलिस जांच चल रही है। मृतक अशोक राठी की कॉल डिटेल भी खंगाली जा चुकी है। इसके अलावा अन्य तमाम बिंदुओं पर भी काम किया जा रहा है। - रुचि गुप्ता, सीओ नकुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed