{"_id":"6388f4edf60e2678f65789a4","slug":"the-municipal-corporation-is-pressing-the-instructions-to-transfer-the-work-saharanpur-news-mrt615897147","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नगर निगम दबाए बैठा है कार्य हस्तांतरित कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नगर निगम दबाए बैठा है कार्य हस्तांतरित कराने के निर्देश
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम के जल कल विभाग द्वारा नलकूपों से संबंधित कार्य यांत्रिक खंड उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) मेरठ से कराए जा रहे हैं। शेष कार्यों को जल निगम सहारनपुर को हस्तांतरित करने के संबंध में जल निगम के उप सचिव (समन्वय) द्वारा दस दिन में दूसरी बार पत्र लिखा गया है।
इससे पहले 23 नवंबर को भी नगर आयुक्त को पत्र लिखकर कार्य हस्तांतरित कराने को कहा था। उप सचिव का कहना है कि कार्य हस्तांतरण को लेकर जल निगम बीते एक साल से नगर आयुक्त सहारनपुर और जल निगम मेरठ के अधिकारियों को पत्र लिख रहा है, लेकिन दोनों स्तर से अनदेखी की जा रही है।
उप सचिव समन्वय अमित सहरावत द्वारा 29 नवंबर को नगर निगम सहारनपुर को लिखे गए पत्र में कहा गया है कि जल कल विभाग, नगर निगम सहारनपुर के महाप्रबंधक द्वारा जनपद सहारनपुर में नगरीय शाखा यांत्रिक नहीं होने के कारण समस्त कार्य यांत्रिक खंड, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) मेरठ से कराने के लिए बाध्यता अवगत कराई गई है, जबकि 24 अगस्त 2021 को जल निगम के विभाजन के बाद प्रधान कार्यालय द्वारा 23 सितंबर 2021 को प्रबंध निदेशक द्वारा आदेश जारी किया गया था कि नगरीय कार्यों से संबंधित सभी अभिलेख उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण से संबंधित कार्यालयों से तुरंत हस्तांतरित करा लिए जाएं।
विज्ञापन
इसके अनुपालन में अधिशासी अभियंता निर्माण खंड उत्तर प्रदेश जल निगम (नगरीय) गाजियाबाद द्वारा 25 नवंबर 2021 को नगर आयुक्त सहारनपुर को नगरीय कार्यों को हस्तांतरित करने के लिए पत्र लिखा गया था। इसके अलावा 18 दिसंबर 2021 को अधिशासी अभियंता यांत्रिक खंड, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) मेरठ को भी समस्त नगरीय कार्यों को हस्तगत करने के लिए पत्र लिखा गया था, लेकिन न तो नगर निगम सहारनपुर द्वारा और न ही अधिशासी अभियंता, यांत्रिक खंड, उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) मेरठ द्वारा नगरीय कार्यों को हस्तगत करने के लिए कोई कार्यवाही की गई है। उन्होंने नगर निगम सहारनपुर को मौजूदा समय में चल रहे शेष कार्यों को हस्तगत कराने को कहा है।
सड़क पर बना दिया पंप हाउस का रैंप
सहारनपुर। महानगर में पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाने के लिए नगर निगम के जल कल विभाग द्वारा यांत्रिक खंड उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) मेरठ से जो कार्य कराए गए हैं उन पर अन्य तरह के भी सवाल उठने लगे हैं। एसबीडी जिला अस्पताल के पीछे बनाया गया पंप हाउस का रैंप सड़क पर उतार दिया गया है, जबकि उक्त सड़क पर दिन भर चौपहिया वाहनों की आवाजाही रहती है। क्योंकि अधिक ट्रैफिक नहीं है। ऐसे में चौपहिया वाहन इस मार्ग से फर्राटा भरते हुए गुजरते हैं। पंप हाउस का रैंप आरसीसी सड़क के ऊपर उतारा गया है। पंप हाउस के कारण एक छोर से सड़क का दूसरा छोर नजर नहीं आ रहा है, जिसकी वजह से हादसा होने का खतरा बन रहा है, जबकि पंप हाउस के पीछे करीब 35 फीट सड़क छोड़ी गई है। अधिकारी चाहते तो आरसीसी सड़क को छोड़कर पंप हाउस 15 से 20 फीट पीछे बन सकता था। पंप हाउस भविष्य में सड़क के चौड़ीकरण में भी बाधा बनेगा।