फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The minimum support price of wheat should be declared at Rs 3,000 per quintal.

Saharanpur News: तीन हजार रुपये क्विंटल घोषित हो गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य

Mon, 04 Mar 2024 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 04 Mar 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
The minimum support price of wheat should be declared at Rs 3,000 per quintal.
सहारनपुर। रालोद की बैठक में जिला महासचिव अतुल फंदपुरी ने कहा कि सरकार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य कम से कम तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे। उन्होंने कहा कि आंधी और ओलावृष्टि से जनपद में फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। सरकार पीड़ित किसानों को नुकसान का मुआवजा दिलाए।
विज्ञापन

ग्राम फंदपुरी में आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि जब किसान खुशहाल होगा तो तब ही देश उन्नति के पथ पर अग्रसर होगा। किसान तब खुशहाल होगा, जब उसको फसलों का उचित एवं लाभकारी मूल्य मिलेगा। उन्होंने कहा कि शनिवार को आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। सरकार नुकसान की भरपाई करने के लिए पीडि़त किसानों को मुआवजा दे। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2275 रुपए प्रति क्विंटल घोषित किया है। इस मूल्य पर तो गेहूं की लागत भी पूरी नहीं होती है। इसलिए सरकार गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य तीन हजार रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे। इस दौरान सुरेश, अनिल पंवार, सुनील पंवार, संजय राठी, अजब सिंह, देवराज सिंह, अजित सिंह, कटार सिंह, जसवीर सिंह, हिमांशु आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता रामपाल सिंह एवं संचालन पुष्पेंद्र ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed