फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The mercury dropped due to continuous drizzle for the last 48 hours

Saharanpur News: 48 घंटे से लगातार हो रही बूंदाबांदी से गिरा पारा

Sat, 14 Sep 2024 01:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Sep 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
The mercury dropped due to continuous drizzle for the last 48 hours
सहारनपुर। 48 घंटे से लगातार हो रही बूंदाबांदी से एक ओर जहां तापमान में भारी गिरावट आई है। वहीं दूसरी ओर जगह जगह जलभराव और कीचड़ समस्या बना हुआ है। लगातार बारिश से कामकाज भी प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन

जनपद में बृहस्पतिवार की तड़के तीन बजे बूंदाबांदी शुरू हुई थी, जो तब से लगातार बनी हुई है। पांच से दस मिनट के लिए बूंदाबांदी रुकती है और फिर से शुरू हो जाती है। बादल छाए रहने की वजह से दो दिन से सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए हैं। साथ ही बारिश के लगातार होने से तापमान में भारी गिरावट आई है। जो न्यूनतम तापमान 28 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा रहा था वह दो दिन से गिरकर 24 तक चल रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 24 और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। दो दिन में कुल 21 एमएम बारिश दर्ज की गई है। बारिश की वजह से देहात के साथ ही शहर में भी जलभराव और कीचड़ है। नगर निगम गैराज के बाहर और डॉ. आंबेडकर स्टेडियम के बाहर जलभराव है। कलेक्ट्रेट से हकीकतनगर जाने वाले मार्ग पर कीचड़ और जलभराव है। पुराना कलसिया रोड पर बिशनपुर और ज्ञानागढ़ में सड़क पर जलभराव और कीचड़ बना हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी बारिश जारी रहने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

------
नोटिस के बाद भी खड़े हैं जर्जर भवन, दहशत में स्थानीय लोग
सहारनपुर। हादसा होने के खतरे को देखते हुए नगर निगम ने बीते माह जर्जर भवन स्वामियों को नोटिस जारी कर भवनों को गिरवाने को कहा था, लेकिन भवन स्वामियों ने ऐसा नहीं किया है। नगर निगम ने पहले अपनी टीम भेजकर शहर भर के जर्जर भवनों का सर्वे कराया, जिससे पता चल सके कि भवनों की स्थिति क्या है। इसके बाद नगर निगम के मुख्य अभियंता निर्माण की ओर से सभी को छह अगस्त 2024 को नोटिस जारी किए गए थे। मटिया महल में शिव मंदिर वाली गली में स्थित दो जर्जर भवनों के स्वामियों को नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस की कॉपी भवनों पर चस्पा कर भवनों को अपने खर्चे पर गिरवाने को कहा गया था। लेकिन आज तक यह भवन भी नहीं गिराया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दो दिन से बारिश में उक्त भवनों के गिरने का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed