{"_id":"67b77ed692280306ba0f7ec1","slug":"the-maximum-temperature-dropped-by-7-degrees-celsius-due-to-drizzle-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-143105-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान सात डिग्रा सेल्सियस गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बूंदाबांदी से अधिकतम तापमान सात डिग्रा सेल्सियस गिरा
विज्ञापन
- बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान रहा 21 डिग्री सेल्सियस
- मौसम विभाग ने जताई आगामी दिनों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना
फोटो समाचार-
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। बुधवार देर रात अचानक मौसम में बदलाव आया। आसमान में बादल छाने लगे। इसके बाद बृहस्पतिवार की अल सुबह बूंदाबांदी शुरू हो गई जो सुबह करीब दस बजे तक जारी रही। बूंदाबांदी के चलते अधिकतम तापमान में सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
बृहस्पतिवार की सुबह का आगाज महानगरवासियों के लिए बूंदाबांदी से हुआ। बूंदाबांदी के बाद आमजन को एक बार फिर सर्दी का अहसास हुआ। सुबह दफ्तरों के लिए निकले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा तो स्कूली बच्चे रेनकोट में लिपटे हुए नजर आए। पिछले कई दिनों से दिन का तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा था, जिसके चलते गर्मी का एहसास होने लगा था। लोगों ने गर्म कपड़ों को अलमारी में रख दिया था, लेकिन अचानक हुई बूंदाबांदी से दिन के समय में फिर से सर्दी का अहसास हुआ। बच्चों से लेकर बड़े तक गर्म कपड़ों में नजर आए। बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 21 तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। बूंदाबांदी से जहां मौसम सर्द हुआ है तो इससे फसलों को भी फायदा होगा।