फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The matter of security will arise in court in Bar Union elections

बार संघ चुनाव में उठेगा कोर्ट में सुरक्षा का मामला

Wed, 18 Dec 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
The matter of security will arise in court in Bar Union elections
एडवोकेट रविन्द्र तोमर - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बिजनौर की अदालत में हुए हत्याकांड के बाद कोर्ट परिसर में सुरक्षा को लेकर फिर से सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में यहां बार संघ का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों और अन्य वकीलों ने भी सुरक्षा प्रबंधों को लेकर चिंता जाहिर की है। उनका कहना है कि बड़े अपराधियों को पेशी पर लाने से लेकर कोर्ट में पहुंचने वाले लोगों की नियमित चेकिंग के साथ ही सुरक्षा के अन्य कड़े प्रबंध जरूरी हैं। वह भी इस चुनाव में वकीलों के बीच यह मुद्दा उठाएंगे।
विज्ञापन

बोले अधिवक्ता...
- न्यायालय परिसर में अवांछित तत्वों का प्रवेश रोकने के लिए बेंच और प्रशासन के साथ बार का सहयोग भी जरूरी है। बाहरी लोगों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था बाहर ही कराई जाए।- ठाकुर राजेंद्र सिंह चौहान, अध्यक्ष पद प्रत्याशी, ठाकुर बिशंबर सिंह गुट
विज्ञापन

न्यायालय परिसर के साथ न्यायिक कक्षा में भी कैमरों की व्यवस्था होनी जरूरी है। इससे सुरक्षा के साथ ही भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लग सकेगा। -चौधरी रविंद्र तोमर, अध्यक्ष पद प्रत्याशी, प्रगतिशील अधिवक्ता एकता मंच
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट के मुख्य द्वार पर आने जाने वालों की चेकिंग नियमित रूप से होना जरूरी है। इसके अलावा सामान बेचने वाले और अन्य बाहरी लोगों पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है। अधिवक्ताओं के साथ मिलकर इस व्यवस्था के प्रयास किए जाएंगे। - राजीव गुप्ता, महासचिव पद प्रत्याशी, ठाकुर गुट।
कचहरी की सुरक्षा के लिए स्थानीय प्रबंध के साथ ही यहां पहुंचने वाले लोगों को भी चेकिंग आदि में सहयोग करना चाहिए। यह सभी के हित का मामला है। बड़े अपराधियों पर कड़ी नजर जरूरी है। -अमित गुप्ता, महासचिव पद प्रत्याशी, प्रगतिशील अधिवक्ता मंच
बड़े आपराधिक मामलों में पेशी के साथ ही कोर्ट परिसर में आने वाले बाहरी लोगों की चेकिंग और उनको चिह्नित करना जरूरी है। तभी सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है। -अधिवक्ता भरतेश जैन
- कोर्ट परिसर में सुरक्षा के लिए वकील, वादी, प्रतिवादी, पैरोकार सभी की जांच करने के बाद ही प्रवेेश दिया जाना चाहिए। वकीलों को जांच में सहयोग करना चाहिए। यह सुरक्षा के लिए जरूरी है।--अधिवक्ता पालम राणा
सुरक्षा व्यवस्था प्रदेश सरकार की जिम्मेदारी है। कोर्ट में तो यह और भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोर्ट में आने वाले लोगों को अपनी चेकिंग कराने में शर्मिंदगी महसूस नहीं करनी चाहिए।---अधिवक्ता अशोक पोसवाल

बिजनौर कांड के बाद दूसरे दिन भी सघन चेकिंग
बिजनौर की अदालत में हत्याकांड की घटना के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी दीवानी कचहरी परिसर में सघन चेकिंग की गई विचाराधीन मामलों में तारीख पर आने वाले और अन्य कामकाज के लिए पहुंचे लोगों की गहन तलाशी के बाद उन्हें अंदर भेजा गया। मेटल डिटेक्टर से प्रवेश के समय भी अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।

एडवोकेट ठाकुर राजेंद्र सिंह चौहान

एडवोकेट ठाकुर राजेंद्र सिंह चौहान- फोटो : SAHARANPUR

एडवोकेट राजीव गुप्ता

एडवोकेट राजीव गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

एडवोकेट अमित गुप्ता

एडवोकेट अमित गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

एवोकेट भरतेश जैन

एवोकेट भरतेश जैन- फोटो : SAHARANPUR

एडवोकेट पालम राणा

एडवोकेट पालम राणा- फोटो : SAHARANPUR

एडवोकेट अशोक पोसवाल

एडवोकेट अशोक पोसवाल- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed