फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Managing Director got angry after seeing the electric wires hanging down and reprimanded her

Saharanpur News: बिजली के तार नीचे लटके देखकर नाराज हुई प्रबंध निदेशक, लगाई फटकार

Sun, 15 Sep 2024 02:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Sep 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
The Managing Director got angry after seeing the electric wires hanging down and reprimanded her
सहारनपुर। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक आईएएस ईशा दुहन ने सहारनपुर पहुंचकर कई जगहों पर औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली के तार नीचे लटके देखकर नाराजगी जाहिर की। इसके अलावा बिजनेस प्लान के कार्यों का निरीक्षण किया। इसके साथ ही कई अधिकारियों को लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

शनिवार को प्रबंध निदेशक ने पारस पब्लिक स्कूल ग्राम दिनारपुर तहत विद्युत वितरण खंड़ द्वितीय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने 100 केवीए के ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि कर 250 केवीए किए गए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था देखी। कहा कि किसी भी उपभोक्ता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। शासन की मंशा के अनुरूप विद्युत आपूर्ति दी जाए। कैलाशपुर में ट्रांसफार्मर का निरीक्षण करने के बाद प्रबंध निदेशक ने विद्युत नगरीय वितरण खण्ड-द्वितीय सहारनपुर में विद्युत पोल, विद्युत लाईनों का निरीक्षण किया। बिजली की तार नीचे पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लापरवाही बरतने पर ठेकेदार को फटकार लगाई। इसके साथ ही बिजली के तारों दुरूस्त करने के निर्देश दिए। अवर अभियंता एवं उपखण्ड अधिकारी को कार्य में लापरवाही पर जवाब-तलब किया।
विज्ञापन

-----
कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश
लापरवाही बरतने पर निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवर अभियन्ता, उपखंड़ अधिकारी, अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। प्रबंध निदेशक ने विद्युत भंडार केंद्र की व्यवस्था देखी, जहां पर उन्होंने किसानों एवं उपभोक्ताओ को दी जाने वाली सुविधाओं की पड़ताल की। मौके पर सभी दस्तावेज चेक किए गए। लापरवाही पर उन्होंने सहायक भंडारी, सहायक अभियंता एवं अधिशासी अभियंता को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यशाला खंड सहारनपुर का औचक निरीक्षण किया, जहां पर प्रबंध निदेशक द्वारा ट्रांसफार्मर रिपेयर हेतु आवश्यक सामग्री की उपलब्धता देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एनके मिश्र, एसके अग्रवाल, पंकज अग्रवाल, एके कौशल सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed