फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The joys of the monsoon season have arrived; friends, swing freely and celebrate the Teej festival with songs.

Saharanpur News: आई सावन की बहार, सखियों झूलो आजादी के साथ, गाकर मनाया तीज पर्व

Mon, 17 Aug 2026 12:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
The joys of the monsoon season have arrived; friends, swing freely and celebrate the Teej festival with songs.
हरियाली तीज पर महिलाओं ने कंपनी बाग स्थित पेड़ पर पारंपरिक सावन के गीत गाए और हर्षोल्लास के साथ
सहारनपुर। आई सावन की बहार, सखियों झूलो आजादी के साथ। अग्रकुल वंशज महिला समिति माधव नगर द्वारा हरियाली तीज पर्व और स्वतंत्रता दिवस पर्व एक साथ मनाए गए।
विज्ञापन

सदस्यों ने तीज पर्व को स्वतंत्रता दिवस से जोड़ते हुए देशभक्ति और सावन के गीतों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संयोजक अनिता गर्ग ने बताया कि सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस पर देशप्रेम से ओतप्रोत गीत सुनाए, जिनमें आई सावन की बहार, आओ सखी झूला झूलें, नन्ही-नन्ही बुंदिया रे, सावन का मोरा झूलना रे, ओढ़नी सितारों की मंगा दे बलमा आदि गीत शामिल रहे। तीज क्वीन का ताज कौशल्या मित्तल ने जीता। तंबोला और अन्य खेलों की जीत का ताज उमा गुप्ता के सिर पर सजा। पूजा गर्ग, अमिता गर्ग, सुमन अग्रवाल, नेहा गोयल अपने-अपने वर्ग में विजेता रहीं। रुचि, रश्मि गुप्ता, अलका गर्ग ने पर्व की महत्ता के बारे में बताया। नेहा गोयल, पूजा, अंजली मित्तल, सुमन अग्रवाल, अनुराधा, सुनीता, श्वेता, कमलेश, ऐश्वर्या सिंघल आदि रहीं।
विज्ञापन

--जैन मिलन समिति ने मनाया तीज मिलन कार्यक्रम
सहारनपुर। जैन मिलन समिति की ओर से तीज कार्यक्रम आवास विकास में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नमोकार मंत्र पाठ से हुई। सोनिया जैन ने बताया कि तीज मिलन कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने खूब आनंद लिया। झूले पर सदस्यों ने सावन और हरियाली तीज के सुंदर-सुंदर गीत प्रस्तुत किए। अध्यक्षता मोनिका जैन ने की। इस अवसर पर मंजू जैन, दीपा जैन, अंजना, सीमा, भावना, निधि, रितिका, ऊषा, पूनम, राशि, मीना आदि रहीं।

हरियाली तीज पर महिलाओं ने कंपनी बाग स्थित पेड़ पर पारंपरिक सावन के गीत गाए और हर्षोल्लास के साथ

हरियाली तीज पर महिलाओं ने कंपनी बाग स्थित पेड़ पर पारंपरिक सावन के गीत गाए और हर्षोल्लास के साथ

हरियाली तीज पर महिलाओं ने कंपनी बाग स्थित पेड़ पर पारंपरिक सावन के गीत गाए और हर्षोल्लास के साथ

हरियाली तीज पर महिलाओं ने कंपनी बाग स्थित पेड़ पर पारंपरिक सावन के गीत गाए और हर्षोल्लास के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed