फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The issue of CM Grid's smart road was raised in front of the Chief Minister

Saharanpur News: मुख्यमंत्री के सामने उठाया सीएम ग्रिड की स्मार्ट रोड का मुद्दा

Mon, 04 Aug 2025 11:58 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 04 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The issue of CM Grid's smart road was raised in front of the Chief Minister
सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुंबर ने सीएम ग्रिड के तहत लटकी स्मार्ट रोड का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया। इस पर अधिकारियों ने निगम द्वारा कार्यदायी संस्था पर की गई ब्लैक लिस्ट करने, जमानत राशि जब्त करने और एफआईआर दर्ज कराने की जानकारी मुख्यमंत्री को दी। मुख्यमंत्री ने कार्रवाई को सराहा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जिस समय सर्किट हाउस में थे। तभी नगर विधायक राजीव गुंबर ने उन्हें बताया कि सीएम ग्रिड योजना के तहत कलक्ट्रेट तिराहे से हकीकतनगर, आईएमए भवन, सदर कोतवाली को होते हुए दीवानी तिराहे तक स्मार्ट रोड बनाई जा रही है। कार्यदायी संस्था की लेटलतीफी के चलते कार्य लटका हुआ है। नौ महीने में 20 फीसदी ही कार्य हो सका है, जबकि 18 जनवरी 2026 तक कार्य पूर्ण किया जाना है।
विज्ञापन

इस पर मुख्यमंत्री ने निगम के अधिकारियों से मामले की जानकारी ली। इस पर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि कार्य में लापरवाही के चलते कार्यदायी संस्था की दो करोड़ रुपये की जमानत राशि जब्त करते हुए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया हैए साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। मुख्यमंत्री ने कार्रवाई को जायज ठहराते हुए कहा कि प्रदेशभर में लापरवाह कार्यदायी संस्थाओं पर ऐसे ही कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed