फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The hour of decision has come, let's form the government

फैसले की घड़ी आई, आओ चलें सरकार बनाएं

Mon, 14 Feb 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
The hour of decision has come, let's form the government
मतदान आज : जिले में 25.86 लाख मतदाता चुनेंगे सात विधायक
विज्ञापन

जनपद के 71 प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में होगा कैद
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। जिले में 25.86 लाख मतदाता सोमवार को (आज) सात विधायकों को चुनने के लिए मतदान करेंगे। इस बार सात विधानसभा सीटों पर 71 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। मतदान के लिए जिले में 1308 मतदान केंद्र और 2957 बूथ बनाए गए है। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। भारी संख्या में पुलिस बल, अर्द्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है। करीब तीन सप्ताह तक चले चुनावी शोर के थमने के बाद अब जिम्मेदारी मतदाताओं के कंधों पर है।

सोमवार सुबह सात बजे से बूथों पर मतदान शुरू होगा जो शाम छह बजे चलेगा। इन बूथों पर जिले के 2586029 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 1367045 पुरुष तथा 1218857 महिलाएं वोटर है। 127 मंगलामुखी भी अपना मतदान करेंगे। जिले में सबसे अधिक मतदाता सहारनपुर शहर सीट पर है। यहां पर 443376 वोटर है, जबकि सबसे कम रामपुर मनिहारान सुरक्षित सीट पर 323068 वोटर है।
विज्ञापन

कुल मतदाता 2586029
पुरुष 1367045
महिलाएं 1218857
थर्ड जेंडर 127
कुल मतदान केंद्र 1308
कुल बूथ 2957
पिंक बूथ 7
आदर्श बूथ 10
2017 का मतदान प्रतिशत 73 प्रतिशत
बेहट 63.35 प्रतिशत
नकुड़ 77.25 प्रतिशत
सहारनपुर नगर 69.11 प्रतिशत
सहारनपुर देहात 74.57 प्रतिशत
देवबंद 71.42 प्रतिशत
रामपुर मनिहारान 73.26 प्रतिशत
गंगोह 71.80 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed