फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The health department team examined fever patients in expensive

Saharanpur News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महंगी में की बुखार पीड़ितों की जांच

Sun, 12 Oct 2025 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 12 Oct 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
The health department team examined fever patients in expensive
तीतरों। बुखार से पीड़ित लोगों की जांच करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव महंगी पहुंच लोगों को कूलर, फ्रिज की नियमित साथ सफाई करने के प्रति जागरूक कर उपचार किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को अमर उजाला ने ग्राम महंगी में बुखार से पीड़ित लोगों व साफ सफाई न होने की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शनिवार को गांव पहुंच बुखार की चपेट में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। टीम ने 33 लोगों को बुखार की दवाइयां दी गई।
विज्ञापन

शिक्षक आकाश सैनी को बुखार की अधिकता के कारण गंगोह अस्पताल में भर्ती कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में उचित साफ- सफाई न होने के कारण ही मच्छरों की भरमार होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डोर-टू-डोर घरों में महिलाओं को कूलरो व फ्रिज की नियमित साफ सफाई करने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी प्रभारी रोहित ने बताया कि एंटी लार्वा दवाई का छिड़काव व फागिंग भी कराई जा रही है। टीम में सीएचओ राखी सैनी, शशांक राय, कंचनबाला, सतबीर सिंह आशा कार्यकर्ता पुष्पा कोरी, कविता सैनी, राधा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed