{"_id":"6068b33e8ebc3ec79c6af704","slug":"the-guidelines-of-the-atm-are-being-flown-saharanpur-news-mrt532877559","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, एटीएम में बचाव के इंतजाम ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, एटीएम में बचाव के इंतजाम ध्वस्त
विज्ञापन
कोर्ट रोड पुल के निकट एक बैंक के एटीएम कक्ष में सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते हुए लोग
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके बावजूद विभिन्न बैंकों के एटीएम कक्षों में बैंकों की ओर से लापरवाही बरती जा रही है। अमर उजाला ने शनिवार को एटीएम कक्षों का जायजा लिया तो न ही सैनिटाइजर की व्यवस्था मिली और न सामाजिक दूरी का पालन होता मिला। ऐसे में टच स्क्रीन और बटन पर हाथ लगाने से संक्रमण फैलने का खतरा बना है। पूर्व में व्यवस्थाएं ठीक थी, लेकिन अब लापरवाही का आलम है।
दोपहर 12:10 बजे
जैन कॉलेज रोड स्थित पीएनबी के एटीएम कक्ष में भीड़ लगी थी। सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। कक्ष के अंदर भी लोग थे और बाहर दो से तीन लोग खड़े थे। यहां सैनिटाइजर की व्यवस्था भी नहीं की गई थी।
दोपहर: 12:30 बजे
कोर्ट रोड स्थित एसबीआई शाखा के बाहर लगे एटीएम पर खूब भीड़ लगी रही। स्थिति यह थी कि कक्ष के अंदर बिना मास्क लगाए लोग खड़े थे और बाहर भी चार से पांच ग्राहक अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं किया गया और न ही सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
दोपहर 01:05 बजे
कचहरी पुल के नजदीक स्थित एक निजी बैंक के एटीएम में भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। यहां पर सैनिटाइजर की व्यवस्था नहीं की गई, जबकि इसके बराबर में स्थित दूसरे निजी बैंक के बाहर सुरक्षाकर्मी सैनिटाइजेशन के बाद ही ग्राहकों को अंदर जाने दे रहा था।
दोपहर 01: 25 बजे
कोर्ट रोड स्थित पीएनबी की सिविल लाइन शाखा के बाहर लगे एटीएम पर सरकार की गाइडलाइन का उल्लंघन होता मिला। यहां पर भी सामाजिक दूरी का पालन नहीं हो रहा था और न ही सैनिटाइजर की व्यवस्था मिली।
बैंक प्रबंधनों को सावधानी बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। सावधानी बरती जा रही है। इसके बावजूद अगर कहीं लापरवाही हो रही है तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।-संतोष कुमार, लीड बैंक मैनेजर

कोर्ट रोड स्थित सिविल लाइन शाखा के बाहर एटीएम से पैसा निकालने का इंतजार करते लोग- फोटो : SAHARANPUR

कोर्ट रोड स्थित एसबीआई के एटीएम पैसे निकालने का इंतजार करते लोग और होता सामाजिक दूरी का उल्लंघन- फोटो : SAHARANPUR

जैन कॉलेज रोड स्थित पीएनबी के एटीएम पर सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते लोग- फोटो : SAHARANPUR