{"_id":"68530cf1fb0a02e5f205d71f","slug":"the-groom-brings-brides-riding-on-vintage-cars-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-152081-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: विंटेज गाड़ियों की सवारी कर दुल्हनें ला रहे दूल्हे राजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: विंटेज गाड़ियों की सवारी कर दुल्हनें ला रहे दूल्हे राजा
Thu, 19 Jun 2025 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
विंटेज कार- स्रोत स्वयं
सहारनपुर। शादियों में घोड़ा-बग्गी और हेलिकॉप्टर के क्रेज के बाद अब महानगर में विंटेज गाड़ियों का चलन शुरू हुआ है। सहालग का सीजन भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन विंटेज गाड़ियों की सवारी कर दुल्हनें लाने के लिए दूल्हे राजा पहले ही तैयारी कर रहे हैं। इन गाड़ियों की बुकिंग छह माह पहले ही हो रही है। विंटेज कारों में रोल्स रॉयस की मांग अधिक है।
दूल्हे राजा पूरे ठाट बाट और शान शौकत से बरात निकालते हैं। शान में किसी तरह की कसर बाकी न रहे, इसके लिए पारंपरिक और आधुनिकता का संगम शादी समारोह में दिखाई दे रहा है। इन विंटेज कारों में 20वीं शताब्दी की कारों की अधिक मांग है। ऊपर से कार यदि रोल्स रॉयस है तो सोने पर सुहागा। इन कारों के कई मॉडल की कीमत करोड़ों रुपये में होती है, लेकिन किराए पर यह कुछ हजार रुपये खर्च कर मिल जाती है। विंटेज कारों में रोल्स रॉयस पहली पसंद है, जबकि मर्सिडीज, जगुआर भी काफी पसंद की जाती है। इनकी बुकिंग भी आसानी से नहीं होती।
- 20वीं शताब्दी की रोल्स रॉयस की खासी मांग
खलासी लाइन स्थित ट्रैवल एजेंसी के मालिक सन्नी सूद बताते हैं, कि उनके पास 1919 की रोल्स रॉयस कार है। वह इसे बरात के लिए किराए पर देते हैं। इसका किराया 35 हजार रुपये से शुरू होता है। इसे पंजाब से मंगवाया गया है। पहले शौकिया तौर पर इसे शुरू किया था, लेकिन अब इसकी बुकिंग भी अच्छी खासी मिलती है।
विज्ञापन
- अंबाला रोड स्थित ट्रैवल एजेंसी के मालिक शुभम बताते हैं कि पहले जहां पर घोड़ी और बग्गी का चलन था, तो अब विंटेज कारें लोगों की पसंद बन रही है। सीजन में इन कारों की आठ से दस बुकिंग मिल जाती है, जो 35 हजार रुपये से 45 हजार रुपये तक होती है।
- एक रंग और एक मॉडल की भी मांग
शादियों में बरात को ले जाने के लिए पहले बस की बुक की जाती थी, लेकिन अब ट्रेंड बदला है। बरात के लिए एक मॉडल और एक ही रंग की गाड़ियों बुक हो रही है। इन वाहनों की बुकिंग न्यूनतम तीन हजार रुपये प्रति वाहन से शुरू होती है।