फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The government's intention is to end Bahujan reservation

Saharanpur News: बहुजन आरक्षण समाप्त करने की है सरकार की मंशा

Tue, 20 Aug 2024 05:09 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 20 Aug 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
The government's intention is to end Bahujan reservation
छुटमलपुर। आजाद समाज पार्टी के मुखिया और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार की मंशा बहुजन आरक्षण समाप्त करने की है। आसपा और भीम आर्मी के रहते यह मंशा पूरी नहीं होने वाली है। लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक लड़ी जाएगी।
विज्ञापन


डॉ बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर सेवा सदन समिति आर्य नगर छुटमलपुर के तत्वावधान में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें चंद्रशेखर आजाद ने महापुरुषों की विचारधारा को पढ़कर आगे बढ़ने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बहुजन समाज पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने समाज के युवाओं को शिक्षा की ओर प्रेरित किया। कहा कि शिक्षा को ही हथियार बना कर अपने अधिकारों को प्राप्त किया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन राजकिरण ने किया। कंवरपाल, नाथीराम, अनिल, आसपा के विधिक सलाहकार संदीप कांबोज, विनोद पेगवाल, रोबिन, फिरोज खान, सोएब खान, सुधीर कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed