फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The Ganges of faith flowed in Shiva temples, chants of "Bol Bam Jai Bam" echoed throughout the day.

Saharanpur News: शिवालयों में बही आस्था की गंगा, दिनभर गूंजे बोल बम जय बम के जयकार

Mon, 16 Feb 2026 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 16 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
The Ganges of faith flowed in Shiva temples, chants of "Bol Bam Jai Bam" echoed throughout the day.
सहारनपुर में महा​शिवरात्रि पर भूतेश्वर मंदिर में जला​भिषेक करते ​शिव भक्त
सहारनपुर। रविवार के दिन महानगर से लेकर देहात के शिवालयों में आस्था की गंगा बही। महाशिवरात्रि पर भोले के भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख, शांति और धन धान्य की मन्नत मांगी। सुबह से महानगर के प्रमुख शिवालयों में भक्तों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रही। वातावरण में बोल बम, जय बम की गूंज रही।
विज्ञापन

महानगर में शिवरात्रि का पर्व परंपरागत और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महानगर के श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव, श्री गोटेश्वर महादेव मंदिर, हरि मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, काल भैरव मंदिर आदि प्रमुख मंदिरों में भक्तों ने बाबा आशुतोष को दूध, घी, शहद, जल, बेलपत्र, धतूरा आदि अर्पित किए। दिन भार शिवालयों में बोल बम जय बम के जयकारे गूंजते रहे। कई शिवालियों में महादेव का सामूहिक रुद्राभिषेक भी किया गया। श्री भूतेश्वर और बागेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की काफी भीड़ दर्शनों के लिए पहुंची।
विज्ञापन


राधा विहार स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक में भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव और शक्ति के मिलन का पर्व ही महाशिवरात्रि है। शिव ही जगत का मूल तत्व है और प्रकृति परम शक्ति है। जब प्रकृति और पुरुष का मिलन होता है, वही आधार महाशिवरात्रि कहलाता है। महाशिवरात्रि आत्मा और परमात्मा का मिलन भी है। शिव पर जलाभिषेक करने से दैहिक, दैविक और भौतिक तीनों में संतुलन बना रहता है। संतुलन ही शिव है और और शिव ही कल्याण है। इस अवसर पर रमेश चंद शर्मा, संजय जैन, अश्विनी कंबोज, मुकेश, मांगेराम त्यागी, अनिल कश्यप, अनिल नारंग, नरेश चंदेल, संजय राणा, कुसुम, सुचेता, बाला, बबली, बबीता आदि रहे।

सहारनपुर में महाशिवरात्रि पर भूतेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त

सहारनपुर में महाशिवरात्रि पर भूतेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त

सहारनपुर में महाशिवरात्रि पर भूतेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त

सहारनपुर में महाशिवरात्रि पर भूतेश्वर मंदिर में जलाभिषेक करते शिव भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed