फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The foundations of the bridges have shifted, and the wells have become tilted due to the rain.

Saharanpur News: पुलों के निर्माण की नींव हिली, बारिश से कुएं हुए तिरछे

Thu, 02 Oct 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 Oct 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
The foundations of the bridges have shifted, and the wells have become tilted due to the rain.
शाकंभरी देवी सिद्धपीठ में तिरछा हुआ पुल का कुआं। संवाद
शाकंभरी। सेतु निगम द्वारा 46.78 करोड़ रुपये की लागत से सिद्धपीठ की शाकंभरी खोल और 6.61 करोड़ रुपये से नौरंगपुर में हिंडन नदी पर बनाए जा रहे पुलों की नींव हिल गई। पुल निर्माण के लिए बनाए जा रहे कुएं (जिनमें पिलर तैयार किए जाते हैं) भारी बरसात के चलते तिरछे हो गए हैं। इससे जहां योजना के निर्माण में देरी होगी, वहीं कुओं को ठीक करने में भी खासी मशक्कत करनी पड़ेगी।
विज्ञापन




सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में बरसात के मौसम में श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है। श्रद्धालु जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं। पुल निर्माण की मांग काफी लंबे समय से की जा रही थी। प्रदेश सरकार यहां सात-सात कुएं वाले दो पुलों का निर्माण करा रही है। इनमें प्रत्येक की लंबाई 180 मीटर होगी। पहला पुल बाबा भूरादेव मंदिर से कुआं तक दूसरा पुल आमवाला से रैन बसेरा तक बनाया जाएगा। पहले पुल की एप्रोच रोड भूरा देव मंदिर से 200 मीटर तथा दोनों पुलों के बीच 225 मीटर सड़क और फिर दूसरे पुल की एप्रोच रोड 300 मीटर पुल से शाकंभरी मंदिर की तरफ बनाई जाएगी। इनका निर्माण चल रहा है। इस बार बरसात के कारण पुलों के लिए बनाए जा रहे कुओं को भारी नुकसान पहुंचा है। उनकी नींव हिल गई और वह तिरछे हो गए।
विज्ञापन

--------
6.61 करोड़ रुपये से नौरंगपुर में हिंडन नदी पर

वहीं, मिर्जापुर-सुंदरपुर मार्ग पर नौरंगपुर और कुरड़ीखेड़ा के बीच बरसाती नदी पर भी 180 मीटर लंबा पुल निर्माणाधीन है। इस पर भी सात कुएं बनेंगे। करीब 6.61 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल का निर्माण कुछ माह पहले शुरू हुआ था। भारी बारिश के कारण इन पुलों के कुएं भी तिरछे हो गए। हालांकि सेतु निगम ने इन्हें ठीक करने का काम शुरू कर दिया है, लेकिन जिस तरीके से पहली ही बारिश में पिलर के लिए तैयार किए जा रहे कुएं तिरछे हुए हैं उससे गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------
50 से ज्यादा गांवों को तहसील मुख्यालय से जोड़ता है मार्ग

मिर्जापुर-सुंदरपुर मार्ग घाड़ क्षेत्र के पचास से ज्यादा गांवों को तहसील मुख्यालय एवं दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे से जोड़ता है। इसके साथ ही यह मार्ग सिद्धपीठ श्री मां शाकंभरी देवी धाम को भी जोड़ता है। इस पर पुल बनने से क्षेत्र के कुरड़ी खेड़ा, जहानपुर, सतपुरा, तोताटांडा, भगवतपुर, खुशहालीपुर, बारुगढ़ आदि गांवों के ग्रामीणों को लाभ होगा।


--------


बरसात से काम प्रभावित हुआ है। विभाग ने दोबारा निर्माण शुरू कर दिया है। कई बार ऐसा हो जाता है कि कुएं की जिस तरफ मिट्टी हल्की होगी तो उस तरफ कुएं का झुकाव हो जाता है और जिस तरफ पत्थर आ जाते हैं वहां से ऊंचा रहता है। पुलों के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है।

- सुरेंद्र सिंह, सहायक अभियंता सेतु निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed