फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The form must be submitted online pension

पेंशन के प्रपत्र ऑनलाइन जमा होंगे

Thu, 19 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 19 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
The form must be submitted online pension
After meeting DM - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के प्रपत्र अब ऑनलाइन ही जमा किए जाएंगे। ई-पेंशन प्रणाली के तहत प्रक्रिया शुरू किए जाने के लिए सभी विभागों के आहरण वितरण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी पवन कुमार बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में ई-पेंशन प्रणाली के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिकों के पेंशन प्रपत्र ऑनलाइन अपलोड किए जाएं।
विज्ञापन


डिजिटल हस्ताक्षर आहरण-वितरण अधिकारियों के पास उपलब्ध होने अनिवार्य हैं। इसके बिना किसी भी कर्मचारी के पेंशन मिलने संबंधी कार्रवाई संभव नहीं है।

उन्होंने मुख्य कोषाधिकारी को निर्देशित किया कि वह पेंशन प्रपत्र अपलोड किये जाने संबंधी समस्त प्रक्रिया को एक फारमेट पर लिखित में समस्त आहरण-वितरण अधिकारियों को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विभाग के वरिष्ठ सहायक अमित सेन द्वारा पेंशन प्रपत्र अपलोड करने संबंधी प्रणाली के बारे में उपस्थित समस्त आहरण-वितरण अधिकारियों को जानकारी दी गई।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसी प्रकार का संशय हो तो कोषागार के संबधित पटल सहायक अनिल सुधा से संपर्क कर जानकारी लेकर प्रपत्र अपलोड करें।

उन्होंने अधिकारियों को सचेत किया कि सेवानिवृत्ति पर किसी भी कार्मिक के भुगतान में विलंब न हो। बैठक में हरीश चंद एडीएम एफ, सुधीर सिंह अपर निदेशक कोषागार एवं पेंशन अवधेश कुमार सिंह मुख्य कोषाधिकारी, अनिल राय वित्त नियंत्रक, सतीश कुमार नागर सहायक कोषाधिकारी समेत सभी अधिकारी उपस्थित रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed