फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The fate of 1547 candidates closed in ballot boxes

1547 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटियों में बंद

Sat, 10 Oct 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 10 Oct 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
The fate of 1547 candidates closed in ballot boxes
जिला और क्षेत्र पंचायत के पहले चरण में तीन ब्लॉकों में कुल 72.6 फीसदी मतदान हुआ। जिला पंचायत के 16 वार्डों पर 144 और क्षेत्र पंचायत के 384 वार्डों पर 1403 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, जिनकी हार और जीत का फैसला मतपेटियों में बंद हो गया। मतगणना एक नवंबर को होगी, जिसके तुरंत बाद विजेताओं की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


पहले चरण में सरसावा, साढ़ौली कदीम और मुजफ्फराबाद ब्लॉकों में जिला पंचायत के कुल 16 वार्ड, जिनमें वार्ड नंबर एक से 15 और वार्ड नंबर 49 शामिल हैं के लिए मतदान कराया गया। इन पर कुल 144 प्रत्याशी चुुनाव मैदान में थे। क्षेत्र पंचायत के 384 वार्डों पर 1403 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन


जिला और क्षेत्र पंचायत के संयुक्त मतदान के लिए तीनों ब्लॉकों में कुल 358 मतदान केंद्र और 835 बूथ बनाए गए थे। सुबह सात बजे से शुरू हुआ मतदान शाम पांच बजे तक चला। गुपचुप तरीके से मतदान के दिन भी अपने हक में मतदान होने के लिए एडी-चोटी का जोर लगाया। शाम पांच बजे तक तीनों ब्लॉकों में कुल 72.6 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़ौली कदीम में सबसे अधिक 76 फीसदी, सरसावा में 72 फीसदी और मुजफ्फराबाद में 70 फीसदी मतदान हुआ। मतदान के बाद प्रत्याशियों की हार और जीत का फैसला मतपेटियों में बंद हो चुका है। मतगणना एक नवंबर को सुबह आठ बजे से संबंधित ब्लॉकों में होगी। मतगणना के तुरंत बाद विजेताओं के नामों की अधिकारिक घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed