फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The fan fell on the patient in the bone ward of the district hospital

जिला अस्पताल के हड्डी वार्ड में मरीज के ऊपर गिरा पंखा

Sun, 18 Jul 2021 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
The fan fell on the patient in the bone ward of the district hospital
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में टांग का इलाज कराने पहुंचे मरीज के ऊपर छत का पंखा टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि मरीज को चोट नहीं आई। इस मामले में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ट्वीट कर शिकायत की गई है।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान के गांव लंढोरा निवासी राहुल कुमार पुत्र बाबूराम सप्ताह भर पहले बाइकों की भिड़ंत में घायल हो गए थे। उनकी टांग की हड्डी टूटी थी। जिसके बाद उसे एसबीडी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। राहुल ने बताया कि शनिवार को उसकी टांग का ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के बाद उसे हड्डी वार्ड में शिफ्ट किया गया था। जिस बेड पर उसे लिटाया गया। उसके ऊपर लगा छत का पंखा चल नहीं रहा था। इसकी शिकायत स्टाफ से की गई। स्टाफ ने मैकेनिक बुलाकर पंखा चालू करा दिया। ठीक होने के बाद से ही पंखा आवाज कर रहा था। परिजनों ने मैकेनिक को कहा कि पंखा आवाज कर रहा है। मगर मैकेनिक पंखा पूरी तरह ठीक हो जाने की बात कहकर चला गया। इसके दस ही मिनट बाद पंखा टूटकर राहुल के टांगों पर आ गिरा। गनीमत रही कि जिस टांग का ऑपरेशन हुआ पंखा उस पर नहीं गिरा। पंखा गिरने के दौरान राहुल के परिजन भी मौके पर मौजूद थे वह भी बाल-बाल बचे। मामले में हरीश कौशिक बजरंग दल की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर मामले की शिकायत की है। ट्वीट में उन्होंने तंज कसते हुए लिखा है कि सहारनपुर जिला अस्पताल की बेहतर सुविधाएं मरीज के ऊपर गिरा जर्जर अवस्था में चल रहा पंखा।
विज्ञापन

तीन साल पहले भी हो चुकी है घटना
करीब तीन साल पहले भी जिला अस्पताल में पंखा टूटकर नर्स के ऊपर गिरा था, जिसमें नर्स चोटिल हो गई थी। स्टाफ सदस्यों का कहना है कि अस्पताल के साथ-साथ अनेक पंखे भी पुराने और जर्जर हैं, जो अक्सर गिरते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज के ऊपर पंखा गिरने की जानकारी नहीं है। यदि ऐसा है तो यह गंभीर मामला है। अस्पताल के पुराने पंखों को चेक कराया जाएगा। यदि उनकी पाइप जंग लगकर खराब हो चुकी है या अन्य कमी है तो उसे दूर कराया जाएगा।
डॉ. आभा वर्मा, सीएमएस, एसबीडी जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed