{"_id":"65d78b95055cbca0080af85d","slug":"the-faces-of-the-meritorious-students-lit-up-after-receiving-gold-medals-from-the-governor-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-118761-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक पाकर मेधावियों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक पाकर मेधावियों के चेहरे खिले
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति/राज्यपाल ने 56 मेधावियों को स्वर्ण पदक दिए। राज्यपाल और कुलपति के हाथों पदक पाकर मेधावियों के चेहरे खिल उठे। इनके अलावा परिषदीय विद्यालयों के 30 विद्यार्थियों को फल और किताबें तथा पांच आंगनबाड़ियों को किट प्रदान की गई।
कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ठीक 11:06 मिनट पर जनमंच प्रेक्षागृह पहुंची। 11:10 बजे उन्होंने दीप प्रज्ज्वलन किया। कुलपति प्रो. एचएस सिंह द्वारा कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल और मुख्यातिथि योग आचार्य पद्मश्री भारत भूषण को तुलसी के पौधे भेंट किए गए। 11:18 बजे कुलाधिपति ने समारोह के शुभारंभ की घोषणा की। कुलपति ने विश्वविद्यालय की प्रगति रिपोर्ट पेश की। इसके बाद कृषि, कला, वाणिज्य, शिक्षा, विधि और विज्ञान संकाय के मेधावियों को शपथ दिलाई गई।
कुलाधिपति ने लैपटॉप के जरिए 12,755 उपाधियों को डिजीलॉकर के माध्यम से ऑनलाइन किया। इसके बाद कुलाधिपति के हाथों छह कुलाधिपति स्वर्ण पदक और 49 कुलपति स्वर्ण पदक वितरित किए गए। कुल 56 मेधावियों को मंच पर बुलाकर स्वर्ण पदक दिए गए। प्रायोजित एक स्वर्ण पदक भूगोल की उपासना सैनी को दिया गया। कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने संचालन किया।
विज्ञापन
- कुलपति स्वर्ण पदक पाने वाले मेधावी
जिन 49 विद्यार्थियों को कुलपति स्वर्ण पदक दिए गए हैं। उनमें कृषि संकाय के भूपिंदर, अनुभूति सिंह, शुभम चौधरी, अंकुर कुमार और निमरा बी शामिल हैं। कला संकाय में कनुप्रिया, धुलेंद्र कुमार, रॉबिन सिंह, निशिता, राधा, निधि, उपासना सैनी, काजल धीमान, दीपक कुमार, तनु, स्नेहा शर्मा, मानसी, विनय चौधरी, शिशिर चौधरी, फिरोज, रिया देवी, मोनी, युसरा, अंशिका वर्मा, श्रेया अग्रवाल, अनमोल त्यागी, मोहम्मद खालिद और अनिकेत पांडेय शामिल हैं।
वाणिज्य संकाय में इकलौते विद्यार्थी अमन वर्मा रहे। शिक्षा संकाय में आदित्य प्रताप, मानसी गोयल, पूजा वर्मा, शिवानी वर्मा, वैशाली बालियान को कुलपति स्वर्ण पदक मिले। विधि संकाय में आयुषी वशिष्ठ, वर्षिका पंवार, नेहा, आकृति अग्रवाल, वासु, शिवांगी सैनी, अदिति राठी, विशाल राणा, हरियश प्रताप सिंह, काजल, अंशिका धीमान, सागर चौहान, तनु गोलियान, आयुषी गर्ग और इरम शामिल हैं।
- यह बोले मेधावी
- एमएससी हॉर्टिकल्चर की छात्रा अनुभूति सिंह स्वर्ण पदक पाकर गदगद नजर आईं। उनका कहना था कि विश्वविद्यालय टॉपर बनकर जो खुशी मिली है उसकी कोई सीमा नहीं है।
- स्वर्ण पदक पाने वाले श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर के एमएफए (ड्राइंग एंड पेंटिंग) के छात्र अनमोल त्यागी ने कहा कि यह दिन उनके जीवन के बेहतर दिनों में से एक है, जिसे वह कभी नहीं भूलेंगे।
- श्रीराम कॉलेज मुजफ्फरनगर एमपीएड की छात्रा वैशाली बालियान ने कहा कि राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक पाकर वह गौरवान्वित महसूस कर रहीं हैं। परिजन भी बेहद खुश हैं।
- स्वर्ण पदक पाने वाली डीएवी कॉलेज मुजफ्फरनगर की आयुषी वशिष्ठ ने बताया कि उनको कॉलेज टॉप करने की उम्मीद तो थी, लेकिन विश्वविद्यालय टॉप करेंगी इसका अंदाजा नहीं था।
- डीएवी कॉलेज बुढ़ाना की एमएससी गणित की आकृति अग्रवाल का कहना था कि विश्वविद्यालय टॉपर बनकर और स्वर्ण पदक पाकर जो खुशी मिल रही है वह बता नहीं सकतीं।
- केके जैन कॉलेज खतौली के एमकॉम के छात्र अमन वर्मा भी राज्यपाल के हाथों स्वर्ण पदक पाकर खुश हैं। उन्होंने स्वर्ण पदक मिलने के लिए कड़ी मेहनत को श्रेय दिया।