फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The effect of rebellion in Bhakiyu is not visible in the district yet

भाकियू: जनपद में अभी नहीं दिख रहा टूट का असर

Tue, 17 May 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The effect of rebellion in Bhakiyu is not visible in the district yet
सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन में हुई बगावत का अभी जनपद में कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। हालांकि भाकियू अराजनीतिक बनाने वालों ने जनपद में अपना संगठन खड़ा करने के लिए भाकियू के कुछ महत्वाकांक्षी नेताओं का मन टटोलना शुरू कर दिया है। उनके इस प्रयास का अभी तक कोई सकारात्मक नतीजा सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन से अलग होकर भाकियू अराजनीतिक बनाने वालों ने संगठन के विस्तार का प्रयास शुरू कर दिया है। लंबे समय से भाकियू में सक्रिय रहे नए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश चौहान, राष्ट्रीय महासचिव अनिल तालान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी और राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक आदि के जनपद के भाकियू पदाधिकारियों से लेकर कार्यकर्ताओं तक से अच्छे संपर्क संबंध रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि इन्हीं पुराने संबंधों के चलते वे जिले के कई पदाधिकारियों से संपर्क का इस्तेमाल कर जनपद में अपना संगठन खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं। नए संगठन भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के पदाधिकारियों की कोशिश असंतुष्टों और महत्वाकांक्षी कार्यकर्ताओं के माध्यम से अपना संगठन खड़ा करने की है। सूत्रों के अनुसार संगठन के एक दो नेताओं पर डोरे डालने की कवायद जारी है। हालांकि अभी तक उनके इस प्रयास का कोई सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आया है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार और जिला महासचिव चौधरी अशोक कुमार का कहना कि जनपद के संगठन में किसी भी बगावत की आशंका नहीं है। हालांकि दूसरी ओर से प्रयास भी लगातार जारी हैं। उनका दावा है कि जनपद का संगठन एकजुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed