फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The doors of Shakambhari temple will open on Saturday-Sunday too

शनिवार-रविवार को भी खुलेंगे शाकंभरी मंदिर के कपाट

Fri, 25 Jun 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
The doors of Shakambhari temple will open on Saturday-Sunday too
बेहट (सहारनपुर)। मां शाकंभरी देवी के भक्तों के लिए अच्छी खबर है। प्राचीन सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर के कपाट शनिवार और रविवार को भी खुलेंगे। शासनादेश के बाद डीएम ने सभी धार्मिक स्थलों को सप्ताह में सातों दिन खोलने की अनुमति दी है। एक बार में मंदिर परिसर में 50 श्रद्धालु ही प्रवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को शासन ने सभी धार्मिक स्थलों के लिए गाइडलाइन जारी की है। अब सप्ताह में सातों दिन मंदिरों के कपाट खुलेंगे। शासनादेश के बाद डीएम अखिलेश सिंह ने भी प्रमुख धार्मिक स्थलों के कपाट सातों दिन खोलने की अनुमति दी है। एसडीएम दीप्ति देव यादव ने बताया कि सरकार की गाइड लाइन के अनुसार विख्यात सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी मंदिर के कपाट अब शनिवार-रविवार को भी खुलेंगे। एक बार में 50 श्रद्धालु ही मंदिर परिसर परिसर में प्रवेश सकेंगे। सैनिटाइजेशन, मास्क के प्रयोग के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए श्रद्धालुओं को सप्ताह में सातों दिन माता के दर्शनों की अनुमति प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed