{"_id":"645163e2c1927f5ebf053824","slug":"the-district-became-pollution-free-after-two-days-of-rain-aqi-came-at-50-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-1841-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: दो दिन की बारिश से प्रदूषण मुक्त हुआ जनपद, एक्यूआई 50 पर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: दो दिन की बारिश से प्रदूषण मुक्त हुआ जनपद, एक्यूआई 50 पर आया
Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 03 May 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। दो दिन से हो रही बारिश और हवा चलने से जनपद प्रदूषण से मुक्त हो गया। एक्यूआई जो सामान्य दिनों में 130 से 180 के बीच रहता था वह घटकर 50 पर आ गया। जिससे हवा की गुणवत्ता का साफ पता चलता है। उधर, दो दिन में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई। बुधवार को भी बूंदाबांदी होने के आसार हैं।
रविवार की रात के साथ ही सोमवार को दिन भर बारिश रही। इसके बाद सोमवार की रात और मंगलवार की दोपहर तक बूंदाबांदी होती रही। मंगलवार को शहरी क्षेत्र में कम, जबकि पहाड़ी क्षेत्र में अधिक बारिश हुई। बारिश के कारण सुबह के समय विद्यार्थी भीगते हुए स्कूल पहुंचे। दो दिन में 30 एमएम बारिश दर्ज की गई है। इसमें 14 एमएम सोमवार को हुई थी, जबकि 16 एमएम बारिश मंगलवार को हुई। दोपहर के बाद बादल छट गए और धूप निकल आई। खास बात यह है कि दो दिन के इस मौसम का असर पर्यावरण पर काफी अच्छा देखने को मिला है। दो दिन से एक्यूआई 50 चल रहा है, जो सेहत के लिए अच्छा संकेत है। मौसम साफ होने के बाद शाम के समय सहारनपुर से शिवालिक की पहाड़ियां नजर आईं।
-- -- -
कीचड़ और जलभराव से हुई समस्या
दो दिन की बारिश से महानगर के अनेक मार्गों और मोहल्लों में कीचड़ और जलभराव की समस्या रही। निर्माणाधीन अंबाला रोड, मंडी समिति रोड और टूटी पड़ी कुमार टाकीज रोड पर कीचड़ और जलभराव रहा। डॉ. आंबेडकर स्टेडियम के सामने जलभराव रहा। उधर, रामविहार, विल्सन का बाग, नंदवाटिका, प्रणव विहार आदि कॉलोनियों में भारी जलभराव के कारण नागरिकों को परेशानी रही।
विज्ञापन
-- -- -
धूप निकलने से किसानों को मिली राहत
बारिश के कारण उन किसानों को नुकसान हुआ है, जिनकी गेहूं की फसल खेतों में कटी पड़ी है। मंगलवार को दोपहर के बाद बादल छट जाने के बाद धूप निकल आई, जिसके बाद किसानों को कुछ हद तक राहत मिली है। धूप में वह फसल को सुखा सकेंगे।