फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The death of the young man riding a bike bus collision

बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Sat, 26 Mar 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 26 Mar 2016 12:47 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के सरसावा में अंबाला हाईवे पर मेडिकल कालेज के सामने दूसरे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में एक बाइक पर सवार तीन युवक सामने से आ रही बस से जा भिड़े।
विज्ञापन


बस से टकराने के बाद एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य को जख्मी हालत में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। इनमें से एक को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को अंबाला रोड़ पर मेडिकल कालेज के सामने यह हादसा हुआ। दोपहर करीब एक बजे सहारनपुर की ओर से एक बाइक पर सवार तीन युवक सरसावा की ओर आ रहे थे।

मेडिकल कालेज के सामने जैसे ही बाइक चालक ने किसी वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास किया। सामने से चिलकाना से सहारनपुर जा रही एक बस आ गयी। और बाइक तेज गति से सीधी बस में जा टकराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की गति इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद बाइक सवार तीनों युवक हवा में कलाबाजी खाते हुए धड़ाम से जमीन पर आ गिरे। इससे जमीन में सिर टकराने से बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।


जबकि पीछे बैठे दो युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गए। हादसा देख राहगीरों ने मेडिकल कालेज पुलिस चौकी में सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने घायलों को भर्ती कराया। मृतक की पहचान मेडिकल कालेज के पास ही स्थित गांव ईस्माइलपुर निवासी सुमित के रूप में हुई जबकि घायल युवक जैकी तथा शुभम थे। इनमें से शुभम को गंभीर हालत होने के कारण हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया।   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed