फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The danger of corona increased, 16 infected including captives were found

कोरोना का खतरा बढ़ा, बंदी सहित 16 संक्रमित मिले

Sun, 31 Jul 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The danger of corona increased, 16 infected including captives were found
सहारनपुर। जिले में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को कोरोना के एक बंदी सहित 16 संक्रमित मिले हैं। जबकि 16 संक्रमित कोरोना को हराकर होम आइसोलेट से डिस्चार्ज हुए है। अब सक्रिय केस 77 हो गए हैं। वैसे जुलाई माह में अभी तक 159 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण तेजी के साथ लोगों को चपेट में ले रहा है। आलम यह है कि पिछले दो दिन से रोजाना संक्रमितों के मिलने का आंकड़ा दस के पार है। जिन लोगों के सैंपल शुक्रवार को लिए थे, उनकी रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली। उनमें से 16 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों में एक जिला जेल का बंदी और अन्य 15 लोग गंगोह, देवबंद, नागल और महानगर की अलग-अलग कालोनियों के रहने वाले हैं। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दवाइयां उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

16 संक्रमितों ने कोरोना को दी मात
एक ओर जहां कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है, वहीं संक्रमित भी तेजी के साथ कोरोना को मात देकर सही हो रहे हैं। शनिवार को 16 लोगों ने कोरोना का हराया है। सभी संक्रमित होम आइसोलेट से डिस्चार्ज हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। साथ ही 16 संक्रमितों ने कोरोना को मात भी दी है। अब 77 कोरोना के सक्रिय केस हैं।
- डॉ. संजीव मांगलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed