{"_id":"58961a3b4f1c1b5d21e81373","slug":"the-current-contract-workers-killed-hungama","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से संविदा कर्मी की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से संविदा कर्मी की मौत, हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
संविदाकर्मी की मौत पर बिलखती पत्नी और उसकी मां।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में पेपर मिल रोड स्थित विद्युत निगम के कंट्रोल रूम पर शनिवार को एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे से घबराए जेई मौके से भाग गया।
घटना से नाराज परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया।
हिम्मत नगर निवासी हरपाल कंट्रोल रूम पर काम कर रहा था। काम के दौरान करंट लगने से हरपाल की मौत हो गई।
मौके पर मौजूद एक जेई भाग निकला, जबकि कर्मचारी आनन-फानन में हरपाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने हरपाल को मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद हरपाल के परिजनों को सूचना दी गई। विलाप करते हुए जिला अस्पताल पहुंचे हरपाल के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को हरपाल की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
साथियों ने भी हरपाल के परिजनों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। हरपाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
हरपाल अपने पीछे मां, पत्नी और चार बच्चे छोड़ गया हैं। उधर, मुख्य अभियंता ईश्वर पाल सिंह ने संविदा कर्मी की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्हाेंने बताया कि संविदा कर्मी क परिवार की मदद के लिए विद्युत निगम से जो भी बन सकेगा कराया जाएगा।