फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The current contract workers killed, Hungama

करंट से संविदा कर्मी की मौत, हंगामा

Sun, 05 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
The current contract workers killed, Hungama
संविदाकर्मी की मौत पर बिलखती पत्नी और उसकी मां। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में पेपर मिल रोड स्थित विद्युत निगम के कंट्रोल रूम पर शनिवार को एक संविदा कर्मी की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे से घबराए जेई मौके से भाग गया।
विज्ञापन


घटना से नाराज परिजनों ने जिला अस्पताल में हंगामा करते हुए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। 
हिम्मत नगर निवासी हरपाल कंट्रोल रूम पर काम कर रहा था। काम के दौरान करंट लगने से हरपाल की मौत हो गई।

मौके पर मौजूद एक जेई भाग निकला, जबकि कर्मचारी आनन-फानन में हरपाल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने हरपाल को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद हरपाल के परिजनों को सूचना दी गई। विलाप करते हुए जिला अस्पताल पहुंचे हरपाल के परिजनों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों को हरपाल की मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथियों ने भी हरपाल के परिजनों को उचित मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। हरपाल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

हरपाल अपने पीछे मां, पत्नी और चार बच्चे छोड़ गया हैं। उधर, मुख्य अभियंता ईश्वर पाल सिंह ने संविदा कर्मी की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्हाेंने बताया कि संविदा कर्मी क परिवार की मदद के लिए विद्युत निगम से जो भी बन सकेगा कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed